एक्सप्लोरर

बिहार: पटना में जल जमाव से हालात अब भी बदतर, नीतीश ने हथिया नक्षत्र को ठहराया जिम्मेदार

पटना में जमे पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शहर के करीब 80 फीसदी घर पानी में डूबे हैं. बारिश का पानी पटना में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में भी घुस गया और वहां सड़क पर कई फीट तक पानी है.

पटना: बिहार में बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से हुए हादसों में अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है. राजधानी पटना के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ की बेबसी के बीच लोगों की जिदंगी जैसे तैसे कट रही है. लोगों को नीतीश सरकार की ओर से मदद मिलने का इंतजार है. वहीं नीतीश ने पटना की भारी बारिश के लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार ठहराया है. कहते हैं कि हथिया नक्षत्र में बहुत बारिश होती है.

कहां कितने लोगों की मौत हुई

राज्य में भारी बारिश से मरने वाले 42 लोगों में भागलपुर में दस, गया में छह, पटना और कैमूर में चार-चार, खगड़िया और भोजपुर में तीन-तीन, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में दो-दो, पूर्णिया, जमुई, अरवल, बांका, सीतामढी और कटिहार में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. चार दिनों से पटना शहर की ज्यादातर सड़कों पर कोई चहल पहल नहीं है. सिर्फ सन्नाटा है. पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शहर के करीब 80 फीसदी घर पानी में डूबे हैं. बारिश का पानी पटना में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में भी घुस गया और वहां सड़क पर कई फीट तक पानी है.

हर जगह से आ रही है बदबू

राज्य के कुछ इलाकों मे बारिश बंद होने के बाद जलस्तर कम तो हो रहा है लोगों की परेशानियां अभी कम होने का नाम नहीं ले रहीं. पटना के एसके पुरी इलाके में बारिश के बाद गंदा पानी कई फीट तक मेडिकल क्लीनिक के अंदर तक घुस गया. हालात इतने खराब थे कि क्लीनिक के अंदर रखे सोफे, दवाईयों के पैकेट तैर रहे थे, लेकिन अब जब पानी कम हो गया है तो समस्या गंदगी की है. गंदा पानी भरने की वजह से फिलहाल हर जगह से बदबू आ रही है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के जलमग्न हो गए इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे सीएम नीतीश कुमार उल्टा उन्हीं पर भड़क गए और सवाल पूछने वाले रिपोर्टरों के ज्ञान पर सवाल उठाते रहे. नीतिश ने कहा, ‘’मैं पूछ रहा हूं कि देश और दुनिया के कितने हिस्सों में बाढ़ आई है? क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी ही एकमात्र समस्या है? क्या हुआ अमेरिका में?'' राहत-बचाव काम को लेकर उन्होंने कहा, '' राहत का काम जारी है. लोगों को इस मुश्किल से निकालने का काम जारी है.''

भारी बारिश की उम्मीद नहीं- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. इस दौरान भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश नहीं होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें-

गांधी जयंती: रबीन्द्रनाथ टैगोर ने नहीं, जीवराम शास्त्री ने सबसे पहले बापू को कहा था 'महात्मा'

लाल बहादुर शास्त्री जयंती: पीएम बनने के बाद कार खरीदने के लिए लेना पड़ा था बैंक से लोन, जानिए पूरी कहानी

भारत में जब तक एक भी हिंदू है, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा- मोहन भागवत

Billion Days Sale: Flipkart इन पांच स्मार्ट TV पर दे रहा है भारी छूट, जल्द खरीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? बता दिया अपना स्टैंड
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? बता दिया अपना स्टैंड
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget