एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव परिणाम: नीतीश कुमार के CM पद को लेकर अब क्या बोल रही है बीजेपी?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल ने कहा कि यदि NDA बिहार की सत्ता में वापसी करता है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है.

पटना: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सत्ता में वापसी करता है तो नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है. बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के रूझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 128 सीटों पर आगे चल रहा है और बीजेपी अपनी सहयोगी जनता दल यूनाईटेड से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है.

बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 122 सीटों की आवश्यकता होती है. यह पूछे जाने पर कि यदि राजग को बहुमत मिलता है तो क्या गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे, इसके जवाब में जायसवाल ने कहा, ‘‘इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव से बहुत पहले ही स्पष्ट कर दिया है.’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर जायसवाल ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा, ‘‘लोगों को सच और झूठ का अंतर पता है.’’ इससे पहले, जद(यू) ने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर राजग की सत्ता में वापसी होगी.

जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी. विपक्षी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए भ्रामक प्रचार अभियान चला रहे थे.’’

यह पूछे जाने पर कि भाजपा चुनावों में जद(यू) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है तो क्या ऐसे में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इसके जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘जब भाजपा के ही शीर्ष नेताओं ने कहा है कि सीटें कितनी भी कोई जीते कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. इसके बाद स्पष्टीकरण के लिए कुछ रह नहीं जाता.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा तक कई बार सार्वजनिक मंचों से बोल चुके हैं कि नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget