एक्सप्लोरर

कोरोना के बीच चुनाव पर कांग्रेस का एतराज, पर कहा- कुशासन से मुक्ति का एलान हुआ

बिहार में विपक्ष में बिखराव यानी आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन से मांझी के टूटने और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अच्छा विकल्प चाहती है.

नई दिल्ली: किसानों के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दिन और कोरोना महामारी के बीच बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सवाल उठाया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार की जनता को कुशासन से मुक्ति का एलान कर दिया है. वहीं, विपक्ष के गठबंधन में झगड़े पर गोहिल ने कहा कि सभी पार्टियों को खुदगर्जी छोड़नी होगी. जो गलत रास्ते पर गया उसे जनता वोटकटवा कहती है.

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "चुनाव कहीं कोरोना फैलने की वजह ना बन जाए, क्योंकि पहले से ही बिहार में ठीक तरीके से ना तो कोरोना का टेस्ट हो रहा है ना ही इलाज." कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने भी कोरोना महामारी के समय चुनाव के एलान पर एतराज जताया. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोहिल ने जेडीयू-बीजेपी पर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है.

बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए गोहिल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जेडीयू को 'जनता का उत्पीड़न और दमन' कहा और नीतीश कुमार ने 'बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी' कहा था." लेकिन सत्ता के लिए दोनों साथ आ गए. गोहिल ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए एक लाख बीस हजार करोड़ के पैकेज का एलान किया था, लेकिन आरटीआई से पता चला है कि उस पैकेज से एक रुपया भी जारी नहीं किया गया है.

गोहिल ने कहा, "इस बार जनता झांसे में नहीं आएगी. हम पॉजिटिव एजेंडा के साथ लोगों के बीच जाएंगे और हम हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे."

बिहार में विपक्ष में बिखराव यानी आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन से मांझी के टूटने और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अच्छा विकल्प चाहती है. ऐसे में सबको अपना अहंकार छोड़ना होगा. अगर कोई गलत रास्ते निकला तो लोग उसे वोटकटवा कहते हैं. हालांकि गोहिल ने यह भी कहा कि वह कुशवाहा के संपर्क में हैं और उनको लेकर आरजेडी के नेताओं के साथ मिल कर बात की जाएगी.

गोहिल ने कहा कि कुशवाहा मंत्री पद छोड़ कर एनडीए से बाहर आए थे, क्योंकि वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला. विपक्षी गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा के सवाल पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी सहज नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन के सभी दल तय करेंगे. आरजेडी द्वारा तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर गोहिल ने कहा कि हर पार्टी को अपना चेहरा चुनने का अधिकार है.

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति के साथ गठबंधन की संभावना और नए राजनीतिक समीकरण पर गोहिल ने कहा, "बिहार राजनीतिक तौर पर सक्रिय राज्य है. आगे क्या होगा उसकी भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा. समान विचार वाले दल साथ आएंगे. जनता बदलाव चाहती है. राजनीतिक खुदगर्जी के ऊपर जनता की भावना को आगे रखना चाहिए."

वहीं सीटों को लेकर विपक्ष के गठबंधन में खींचतान को लेकर गोहिल ने कहा कि यह सब सामान्य बातें है.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget