एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2020: पिछला चुनाव कब से कब तक, कितने चरणों में सपंन्न हुआ था, कब आए थे नतीजे, जानिए

बिहार चुनाव 2020: बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म होगा. अगर इससे पहले राज्य मेंं नई सरकार का गठन नहीं होता है तो राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा.

कोरोना वायरस के कहर के बीच चुनाव आयोग तय समय पर ही बिहार चुनाव करवाने का एलान कर चुका है. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को खत्म हो रहा है. इसलिए नई सरकार का चयन विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से पहले जरूरी है. अगर पिछले चुनाव के ट्रैक रिकॉर्ड पर नज़र डाली जाए तो सितंबर महीने के अंत तक बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. 2015 में चुनाव आयोग ने सितंबर महीने में ही चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया था.

2015 में पांच चरणों में हुआ था चुनाव

चुनाव आयोग ने 2015 विधानसभा चुनाव का आयोजन 5 चरणों में करवाया था. पहले चरण के लिए वोटिंग 12 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर, तीसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर, चौथे चरण के लिए 1 नवंबर और पांचवें चरण के लिए 5 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 8 नवंबर को किया गया था.

2015 में थे 6.68 करोड़ वोटर

2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार राज्य में 6.68 करोड़ वोटर थे. हालांकि 56 फीसदी लोगों ने ही चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. लेकिन बार बिहार चुनाव में ना सिर्फ वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है बल्कि दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लौटे प्रवासियों की वजह से वोटिंग परसेंट में भी इजाफ होने की संभावना जताई जा रही है.

243 सीटों पर होगा चुनाव

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों पर 62778 पोलिंग बूथ बनाए गए थे.

पूरी तरह से बदल चुके हैं गठबंधन के समीकरण

2015 की तुलना में 2020 का विधानसभा चुनाव पूरी तरह से अलग होगा. 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी.

लेकिन दो साल बाद ही नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली. अब महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस के अलावा आरएलपी और वीआईपी पार्टी शामिल हैं, जबकि बीजेपी ने नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ने का एलान किया है. एलजेपी अभी तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ने को लेकर उसकी स्थिति अब तक साफ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget