एक्सप्लोरर

बिहार के पूर्व DGP होंगे CISF महानिदेशक, दलजीत सिंह चौधरी BSF चीफ नियुक्त

राजविंदर सिंह भट्टी बिहार में कई पदों पर काम कर चुके हैं. सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के बड़े भाई को गिरफ्तार कर वे सुर्खियों में आए थे

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बुधवार (28 अगस्त 2024) को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया है. राजविंदर सिंह भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं.

अगले साल रिटायर दोनों आईपीएस अफसर

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 30 नवंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के कार्यकाल के लिए बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. दलजीत सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

राजविंदर सिंह भट्टी बिहार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. पटना के सिटी एसपी के रूप में सेवा देने के अलावा, उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक (बाढ़), जहानाबाद, गोपालगंज, पूर्णिया में एसपी, डीआईजी (सीवान), आईजी (पटना जोन), आईजी (सुरक्षा), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक, महानिदेशक (नागरिक उड्डयन) के रूप में भी काम किया.

राजविंदर सिंह भट्टी ने बाहुबली को किया था गिरफ्तार

राजविंदर सिंह भट्टी राष्ट्रीय ख्याति तब पाई जब उन्होंने सावधानीपूर्वक योजना बनाकर नवंबर 2005 में सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया था. इससे पहले, किसी भी पुलिस अधिकारी ने आरजेडी के इस बाहुबली को  उसके मजबूत राजनीतिक रसूख के कारण गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की थी.

बाढ़ के एएसपी के रूप में काम करते हुए राजविंदर सिंह भट्टी ने तत्कालीन आरजेडी विधायक और बाहुबली दिलीप कुमार सिंह को उनके पटना आवास से गिरफ्तार किया था. दिलीप कुमार सिंह लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री रहे और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के बड़े भाई थे.

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: तंगधार-माछिल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घुसपैठ की कोशिश के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?

Embed widget