एक्सप्लोरर

बिहार में आउटसोर्सिंग में आरक्षण के बाद नीतीश कुमार ने कहा- निजी क्षेत्र में भी लागू हो आरक्षण

नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि ये मेरी निजी राय है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण होना चाहिए, लेकिन इस तरह का कोई बिल अभी संसद से अभी पारित नहीं हुआ है.

पटनानीतीश कुमार ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग करके एक नया मोर्चा खोल दिया है. इससे पहले नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते आउटसोर्सिंग में आरक्षण का फैसला लिया था. बीजेपी के ही कई नेता इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर ने तो यहां तक पूछ दिया था कि क्या सड़क पर चलने में भी आरक्षण लागू होगा. बिहार में सरकारी क्षेत्र में ओबीसी और एसएसटी को आरक्षण मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि निजी क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए. इस पर बहस करने की जरुरत है, इसका निर्णय संसद को लेना है. सरकार ने कहा है कि अब बाहर से कराए जाने वाले सरकारी कामों में भी आरक्षण लागू किया जाएगा. बता दें कि बिहार के रिजर्वेशन एक्ट के अनुरूप आउटसोर्सिंग में आरक्षण का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक संवाद कार्यक्रम में कहा, ‘’अब आउटसोर्स के जरिए जो बहाली होगी, उसमें भी आरक्षण का पालन करना होगा. सरकारी कोष से उनका भुगतान होता है, इसलिए आरक्षण पॉलिसी फॉलो करना चाहिए. हालांकि मेरा मानना है कि विभागों को ज्यादा आउटसोर्सिंग नहीं करना चाहिए. लेकिन कई विभागों की तरफ से इस तरह के प्रस्ताव आते रहते हैं.’’ सीएम नीतीश ने आगे कहा, ‘’इस पर बहस का कोई फायदा नहीं है. फिलहाल जो आरक्षण का कानून है उसको ध्यान में रखते हुए काम करना होगा. ये मेरी निजी राय है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण होना चाहिए, लेकिन इस तरह का कोई बिल अभी संसद से अभी पारित नहीं हुआ है.’’ नीतीश ने यह भी बताया, ‘’आउटसोर्सिंग के तहत ली जाने वाली सेवाओं में आरक्षण के प्रावधान को बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने बीते एक अक्तूबर को मंजूरी दी थी. यह बिहार के आरक्षण अधिनियम के अनुरूप है. हमें आरक्षण के प्रावधान का पालन करना है. इसके बारे में कौन क्या बोल रहा है, वह महत्वहीन है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget