एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Meets Sharad Pawar: शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, बोले- 'हमें अगुआ नहीं बनना, सबको साथ लाना है'

नीतीश कुमार और शरद पवार लगातार विपक्षी एकजुटता की बात कहते रहे हैं. एनसीपी प्रमुख का कहना है कि इसके लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की जरूरत है.

Nitish Kumar Meets Sharad Pawar: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से उनके आवास पर दिल्ली में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली.

मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो देश के विकास के लिए अच्छा रहेगा. हमारा एकजुट होना बहुत जरूरी है. हमारा निजी कुछ नहीं है, हमारा एक ही मकसद है कि सभी एकजुट हो जाएं तो देश के लिए बहुत अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से बात की तो बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. देश को कब्जा करने की कोशिश हो रही है. ये लोग (बीजेपी) प्रचार में लगे हुए हैं.

सोनिया गांधी से मुलाकात पर क्या बोले?
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि जब मैडम (सोनिया गांधी) विदेश से आ जाएंगी तो उनसे मुलाकात करने के लिए स्पेशल तौर पर दिल्ली आएंगे.

बिहार सीएम नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं और यहां पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस बातचीत की मुख्य वजह आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट करना है. जिससे 2024 में बीजेपी के विजय रथ को रोका जा सके. 

शरद पवार से मिलने से पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात की. 

इन नेताओं से हो चुकी है बात

नीतीश कुमार ने पिछले ही महीने बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था और आरजेडी से मिलकर सरकार बना ली थी. इसके बाद से ही लगातार विपक्षी एकजुटता पर जोर दे रहे हैं. नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि वह न तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं और न ही इसके लिए इच्छुक हैं बल्कि उनका मकसद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करना है.

हाल ही में शरद पवार ने भी साफ कर दिया था कि वह पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए लगातार बातचीत चल रही है.

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने सपा संयोजक मुलायम सिंह यादव से गुडगांव के मेदांता हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की थी. इस दौरान वहां पर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे. मुलायम सिंह यादव से मिलने से पहले उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला से भी मुलाकात की थी.

राहुल गांधी और केजरीवाल से भी मिल चुके हैं नीतीश
बिहार सीएम ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मुलाकात की थी. इसके बाद मंगलवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की थी. केजरीवाल से पहले कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी.राजा से भी उनके पार्टी कार्यालयों में मुलाकात की थी.

पंजाब के गैंगस्टर का आतंक कनेक्शन, पुलिस ने दो मॉड्यूल का किया खुलासा

पॉलिटिकल फंडिंग पर देशभर में IT का बड़ा एक्शन, तस्वीरों से जानें कहा-कहां हो रही आयकर विभाग की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget