एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Exam 2021: आज से शुरु हुई 10वीं की परीक्षा, CCTV से रखी जाएगी परीक्षा केंद्रो पर नजर

कोरोना संकट के बीच आज से बिहार राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरु हो गई है. ये परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेंगी. गौरतलब है कि इस बार परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर एग्जाम देने की अनुमति दी गई है. वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया है जिनके माध्यम से परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी जाएगी.

बिहार राज्य में 17 फरवरी यानी आज से मैट्रिक या 10वीं की परीक्षा शुरू हो गई है. ये परीक्षा 24 फरवरी तक चलेंगी. इस साल मैट्रिक की परीक्षा में कुल 16,84,466 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, इसमें 8,37,803 छात्राएं और 8,46,663 छात्र शामिल हैं. इन परीक्षार्थियों के लिए राज्यभर में 1,525 केंद्र बनाए गए हैं.

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर पर परीक्षार्थी की तस्वीर लगाई गई है. यह वही तस्वीर होगी जो परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में है. उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की तस्वीर में त्रुटि है तो उसे भौतिक सत्यापन कर प्रवेश दिया जाएगा.

परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति

  इस साल समिति ने मैट्रिक के परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति प्रदान  की है. दरअसल कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है. वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ये भी बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात किया गया है.

दस सेटों में प्रश्न पत्र तैयार किये गए हैं

गौरतलब है कि समिति ने दस सेटों में प्रश्न पत्र तैयार किये हैं. प्रश्न पत्र सेट को कोड, ए से लेकर जे तक दिया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए बिहार बोर्ड ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हर जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं. यहां सभी परीक्षार्थी छात्राएं होंगी. मॉडल परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक एवं दंडाधिकारी भी महिलाएं ही नियुक्त की गई हैं.

सीसीटीवी से परीक्षार्थियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक परीक्षा भवन में प्रवेश के अनुमति है. निर्धारित समय के बाद आने पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Petrol Price: लगातार बढ़ोतरी के साथ अब राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम ने अपना शतक पूरा कर लिया

टूलकिट कांड में सातवां नाम आया सामने, धालीवाल की सहयोगी अनिता लाल भी पुलिस के रडार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget