एक्सप्लोरर

लालू पर फिर सुशील मोदी का हमला, बोले- ‘दान में मिली सभी जमीनें लौटाएं’

पटना: बिहार में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आज एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कड़े तेवर अपनाए हैं. सुशील मोदी ने लालू को चुनौती देते हुए कहा है कि लालू दान में मिली सभी संपत्ति को वापस करें. सुशील मोदी ने कहा कि लालू भ्रष्टाचारी हैं और एक हजार से ज्यादा की बेनामी संपत्ति उन्होंने इक्ट्ठी कर रखी है.

मेरे आरोपों से इंकार क्यों नहीं करते लालू- मोदी

सुशील मोदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘’लालू ने अबतक केवल एक संपत्ति का खंडन किया है, जबकि मैंने अबतक कई संपत्तियों का खुलासा किया है. अगर लालू में हिम्मत है तो वह सभी जमीनों के दस्तावेज जारी करें और बताएं की ऐसी कोई जमीन हमाने पास नहीं हैं. अगर मेरे आरोपों में दम नहीं है तो लालू यादव मेरे आरोपों से इंकार क्यों नहीं करते हैं.’’

अभी तो 12 सम्पत्ति जब्त हुई हैं- मोदी

सुशील मोदी ने कहा, ‘’मीसा भारती और शैलेश कुमार को क्यों इनकम टैक्स के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं? अभी तो 12 संपत्ति  जब्त हुई हैं. ऐसे में वह कह दें कि संपत्ति हमारी नहीं हैं. क्यों मुकदमा लड़ रहे हैं.’’

भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी कहना क्या मानहानि है?- मोदी

सुशील मोदी ने आगे कहा, ‘’जिसका मान सम्मान होगा वहीं तो मानहानि का मुकदमा करेगा. मोदी ने शहाबुद्दीन का उदाहरण देते हुए कहा, अब अगर शहाबुद्दीन कहे कि मुझे डॉन कह दिया, मुझे बाहुबली कह दिया. ऐसे में क्या उसे साफ छवि वाला बताया जाएगा. क्या वह मानहानि का मुकदमा करेगा? ऐसे में भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी कहना क्या मानहानि है?

अगर दान नहीं मिला तो कैंसिल क्यों किया?- मोदी

सुशील ने कहा कि लालू परिवार ने रघुनाथ झा, कांति सिंह, ललन चैधरी, हृदयानंद चैधरी, प्रभुनाथ यादव, सुभाष चैधरी से मिले दान को आज तक कैंसिल क्यों नहीं किया? मोदी ने लालू से सवाल किए और कहा, ‘’तेज प्रताप को  तीन साल आठ महीने की उम्र में दान मिला तब तो आपने कैंसिल किया, अगर दान नहीं मिला तो कैंसिल क्यों किया? अगर इस दान पर आपकी सहमति नहीं थी या अधूरा था तो इसे कैंसिल करने की जरूरत क्या थी?

वीडियो देखें

क्या है ये पूरा जमीन मामला?

बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी ने खुलासा किया है कि बीजेपी सांसद रमा देवी ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को जमीन दान में दी थी. लगभग 13 एकड़ जमीन 1992 में तेज प्रताप यादव को दान में दी गई. जिस वक्त ये दान दिया गया उस वक्त तेज प्रताप की उम्र महज 3 साल 8 महीने थी. ये जमीन सेवा के नाम पर दी गई. दी गयी जमीन मुजफ्फरपुर के मौजा किशुनगंज, थाना कुढ़नी में पड़ती है.

सुशील मोदी का कहना है कि जिस वक्त ये जमीन दान में दी गई उस वक्त रमा देवी पार्टी लालू की पार्टी में नहीं थीं. ऐसे में उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि महज 3 साल की उम्र में तेजप्रताप ने रमा देवी की ऐसी कौन सी सेवा कर दी जिसके एवज में उन्होंने इतनी बड़ी जमीन दान की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget