एक्सप्लोरर

बिहार: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने निकाला जीत का नया फॉर्मूला, जानिए अब क्या नया एलान किया है

माना यह जा रहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को लुभाने के लिए सरकार ने एक और बड़ा दांव चल दिया है. इससे पहले भी सरकार ने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की हत्या होने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया है.

पटना: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अनुसूचित जाति-जनजाति व अति पिछड़ा समुदाय के लोगों को लुभाने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा दांव चला है. सरकार के नए फैसले के अनुसार अब इंदिरा आवास के तहत लाभुकों को पचास हजार रुपये अधिक मिलेंगे. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने बताया कि ऐसे कुछ लाभार्थियों की संख्या लगभग 80 हजार है. इन 80 हजार लाभुकों में ज्यादा संख्या अनुसचित जाति-जनजाति व अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों की है.

माना यह जा रहा है कि अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को लुभाने के लिए सरकार ने एक और बड़ा दांव चल दिया है. इससे पहले भी सरकार ने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों की हत्या होने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया है. राज्य सरकार ने इस फैसले का खूब प्रचार भी किया. अब इसके बाद अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2010 के पहले इंदिरा आवास योजना के अनुसूचित जाति-जनजाति व अतिपिछड़ा समुदाय के वैसे लोग जिनका आवास अधूरा रह गया है, उन्हें आवास का काम पूरा करने के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे.

राज्य के सभी वैसे आवासहीन सुयोग्य परिवार जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं है, उनके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये देने का प्रावधान है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें जमीन बनाने के लिए भी 60 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे.

इसके अलावा राज्य सरकार का दावा है कि कोरोना काल के दौरान सरकार की तरफ से हर एक गरीब परिवार को 3 से 4 हजार रुपये दिए गए हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक बिहार की 2.38 करोड़ महिलाओं के खाते में 3,545 करोड़ रुपये जबकि 1.60 करोड़ राशन कार्ड धारियों के खाते में 1600 करोड़ रुपये भेजे गए.

बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों का एलान भी करेगा, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार नई योजनाओं का शिलान्यास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget