एक्सप्लोरर

Opposition Alliance: विपक्षी गठबंधन INDIA में बड़ी फूट? CPI(M) ने टीएमसी के साथ 2024 में हाथ मिलाने से किया इनकार

Elections 2024: CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी ने दिल्ली में हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद केंद्रीय समिति के सदस्यों से कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बाकी राज्यों से अलग है.

Elections 2024: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के तहत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाई जा रही है. इसके तहत एक सीट एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर भी काम हो रहा है, यानी जिस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतरेगा उस पर विपक्ष की तरफ से भी एक उम्मीदवार होगा...लेकिन अब पश्चिम बंगाल में ये फॉर्मूला टूटता हुआ नजर आ रहा है. यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केंद्रीय समिति ने अपनी पश्चिम बंगाल इकाई को 2024 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की इजाजत दी है. जिसे विपक्षी एकता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 

टीएमसी के साथ गठबंधन से इनकार
हिंदुस्तान टाइम्स ने सीपीआई (एम) के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने दिल्ली में हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद केंद्रीय समिति के सदस्यों से कहा कि बंगाल में जमीनी हकीकत बाकी राज्यों से काफी अलग है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को अलग-थलग करना विपक्षी गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य है, लेकिन सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सहयोगी नहीं बन सकती है.

पश्चिम बंगाल पर बीजेपी की नजरें
ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी सेंधमारी की कोशिश लगातार करती आई है, 2019 के चुनाव में इस बात का एक उदाहरण देखने को मिला था. अब बीजेपी ने 2024 में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. यानी 2019 के मुकाबले बीजेपी 18 ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. 

कांग्रेस भी बना सकती है दूरी
एचटी की रिपोर्ट में सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य और बंगाल राज्य सचिव एमडी सलीम के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में टीएमसी विरोधी वोटों को सीधे अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे. पश्चिम बंगाल को लेकर पार्टी ने फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल में इसी तरह की रणनीति अपना सकती है. जिससे विपक्षी एकता में फूट का खतरा मंडरा रहा है. 

बता दें कि 2011 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 साल पुरानी वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था. इस दौरान ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार से बाहर हो गई. कांग्रेस के एक नेता ने एचटी को बताया कि हमने 2014 के बाद से सभी चुनाव टीएमसी के खिलाफ लड़े हैं. ऐसे में गठबंधन से बीजेपी को ही फायदा मिलेगा. सभी टीएमसी विरोधी वोट बीजेपी की झोली में जा सकते हैं. टीएमसी का विरोध करने वाले लोग गठबंधन करने के बाद हमें भी वोट नहीं देंगे. कांग्रेस नेता ने बताया की राष्ट्रीय स्तर पर भी इस बात को लेकर मंथन चल रहा है. 

ये भी पढ़ें - Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामलों की निगरानी करेगा सुप्रीम कोर्ट, जांच करेंगे ये पुलिस अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget