एक्सप्लोरर

अयोध्या में मर्यादा के दायरे में रहकर भव्य राम मंदिर बनेगा: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम ये साफ करना चाहते हैं कि संवैधानिक मर्यादा के अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया जाएगा और बीजेपी के मनिफेस्टो को पूरा किया जाएगा.

नई दिल्लीः एबीपी न्यूज ने आज शिखर सम्मेलन राजस्थान का आयोजन किया है. इसमें देश के दिग्गज नेताओं ने आने वाले राजस्थान चुनाव के लिए अपने अपने दांव-पेंच दिखाए. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री और आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बहुत काम हुए हैं और इसी के आधार पर बीजेपी दोबारा सत्ता में लौटेगी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजस्थान में ग्रोथ नहीं गोत्र की बात हो रही है. कांग्रेस अपने अध्यक्ष के गोत्र का एलान सोशल मीडिया पर कर रही है और इस स्तर की राजनीति करने का इरादा सिर्फ एक है कि राजस्थान में धर्म, जाति को मुख्य मुद्दा बनाकर बीजेपी के विकास कार्यों को कमतर दिखाया जा सके.

जहां तक ग्रोथ की बात की जाए तो आज राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर बीजेपी ने सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है. इसका श्रेय वसुंधरा राजे सरकार को जाता है और इस कार्य के लिए जनता बीजेपी को चुनाव में रिवॉर्ड देगी.

जयपुर, अलवर जैसे राज्यों में आईटी के फील्ड में काफी काम हो रहा है और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं. डिजिटल इंडिया के माध्यम से ई -मित्रों की तैनाती की गई है और लाखों की तादाद में रोजगार के मौके बनाए जा रहे हैं. मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा लोन दिए गए हैं और इसमें से 42-47 लाख के करीब लोन राजस्थान में दिए गए हैं और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि कई परिवारों को लोन दिया गया है.

राम मंदिर के मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो कहां बनेगा. हमने कोशिश की थी कि रामलला के केस को कोर्ट को से बाहर सुलझाया जा सके. अगर इस देश के आम मुसलमानों से पूछा जाए तो बड़ी संख्या में वो लोग कहेंगे कि अयोध्या प्रभु राम की स्थली है. हम प्रभु राम के मुद्दे को चुनाव से नहीं जोड़ते लेकिन कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों कहा कि 2019 से पहले इस मामले की सुनवाई न हो. क्योंकि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है और वो इसे चुनावी मुद्दा साबित करना चाहती है.

हमने कभी नहीं कहा कि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई जाए. जब देश के धार्मिक स्थलों को लेकर मुद्दा उठता है तो हम ये साफ करना चाहते हैं कि संवैधानिक मर्यादा के अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया जाएगा और बीजेपी के मनिफेस्टो को पूरा किया जाएगा.

हमने कभी नहीं कहा कि किसी के धार्मिक स्थल को लेकर उस धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई जाए. मैंने पहले भी कहा था और आज फिर दोहराता हूं कि अगर जामा मस्जिद की एक ईंट भी हिलाने की कोशिश की जाएगी तो उसे रोकने के लिए रविशंकर प्रसाद खुद उसके खिलाफ खड़ा हो जाएगा. अजमेर शरीफ को लेकर मुसलमानों की आस्था को कोई चुनौती देगा तो उसे रविशंकर प्रसाद का सामना करना पड़ेगा. इसी तरह सबको ये समझ लेना चाहिए कि अयोध्या प्रभु राम की जन्मस्थली है और इसको लेकर जो आस्था है उस पर आघात नहीं होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget