एक्सप्लोरर

SGPC का चुनाव लड़ने की सोच रहीं बीबी जागीर कौर पार्टी से निलंबित, शिरोमणि अकाली दल ने दो दिन में मांगा जवाब

Bibi Jagir Kaur: एसजीपीसी में सदस्यों की संख्या 144 है, 15 को-ऑप्ट सदस्य हैं. जीत के लिए 81 सदस्य होने चाहिए. कहा जा रहा है कि बीबी जागीर कौर को 30 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है.

SAD Suspends Bibi Jagir Kaur: पंजाब (Punjab) में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) की वरिष्ठ नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर (Bibi Jagir Kaur) को पार्टी से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप लगा है. शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति (SAD Disciplinary Committee) ने बीबी जागीर कौर के खिलाफ कार्रवाई की है और अल्टीमेटम देते हुए दो दिन में जवाब तलब किया है. 

दरअसल, 9 नवंबर को एसजीपीसी के प्रधान और कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होना है. बीबी जागीर कौर पर आरोप है कि पार्टी की मंजूरी बिना वह चुनाव लड़ने के लिए प्रचार कर रही हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन पर चुनाव न लड़ने के लिए दबाव बनाया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं. अब पार्टी ने कौर को सस्पेंड करते हुए नोटिस देकर 48 घंटे में जवाब मांगा है.

अनुशासन समिति के अध्यक्ष यह बोले

शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका के मुताबिक, बीबी जागीर कौर अगर एसजीपीसी के प्रधान पद का चुनाव लड़ती हैं तो पार्टी उनके खिलाफ सख्स अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी. बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल बीबी जागीर कौर को कई दिनों से मनाने में लगा था लेकिन वह पार्टी लाइन से हटकर गतिविधियां चला रही थीं.

क्या है एसजीपीसी का गणित?

एसजीपीसी में फिलहाल सदस्यों की संख्या 144 है, 15 को-ऑप्ट सदस्य हैं. जीत के लिए 81 सदस्यों का आंकड़ा होना चाहिए. ऐसी अटकल है कि बीबी जागीर कौर को 30 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और संख्या में इजाफा हो सकता है. पार्टी की परंपरा के मुताबिक, जनरल हाउस में तय होता है कि प्रधान कौन बनेगा. अब तक सभी सदस्य प्रधान चुनने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल के मुखी को देते आए हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह का फायदा बीबी जागीर कौर को मिल रहा है.

सुखबीर सिंह के मनाने पर भी नहीं मानीं कौर!

पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली बुरी हार की वजह से अंदरखाने में असंतोष की बात कही जा रही है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एसजीपीसी के प्रधान से नहीं बन रही है. बताया जा रहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी बीबी जागीर कौर से मुलाकात की थी लेकिन चुनाव लड़ने के उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. अब सबकी नजरें इसी पर टिकी हैं कि बीबी जागीर कौर पीछे हटेंगी या पार्टी को चुनौती देंगी?

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की तारीफ पर पायलट की चेतावनी, गहलोत से टकराव के बीच किस मोड़ पर पहुंची राजस्थान की राजनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के संसद मार्च के बीच अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
LIVE: अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CJP कर रही इस्तीफे की मांग
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget