एक्सप्लोरर

भारत अपनी विकास प्राथमिकताओं के साथ वैश्विक जलवायु कार्रवाई को आकार दे रहा, बोले पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

बाकू में सीओपी29 पर अद्यतन जानकारी प्रदान करते हुए भूपेंद्र यादव ने बताया कि अनुच्छेद 6.4 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से लागू किया जाएगा.

अजरबैजान में जारी जलवायु वार्ता के बीच, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार (21 नवंबर, 2024) को कहा कि भारत अपनी विकासात्मक प्राथमिकताएं बरकरार रखते हुए वैश्विक जलवायु तंत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 97वीं वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में ‘विकसित भारत के लिए हमारे कदम’ विषय पर भूपेंद्र यादव ने इन वैश्विक जलवायु तंत्रों को आकार देने में भारत की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया.

उन्होंने कहा, 'कार्बन और ग्रीन क्रेडिट को बढ़ावा देने की हमारी पहल वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप है. इसके साथ ही भारत के विकासात्मक उद्देश्यों की रक्षा भी की जा रही है.' बाकू में सीओपी29 पर अद्यतन जानकारी प्रदान करते हुए भूपेंद्र यादव ने बताया कि अनुच्छेद 6.4 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से लागू किया जाएगा.

बाकू में वैश्विक जलवायु वार्ता के पहले दिन एक महत्वपूर्ण निर्णय में, सीओपी 29 ने अनुच्छेद छह के अंतर्गत पेरिस समझौते के तंत्र के लिए नए परिचालन मानकों को आधिकारिक रूप से अपनाया, जिससे वैश्विक कार्बन बाजार के लिए मंच तैयार हो गया. उन्होंने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के अंतर्गत कार्बन क्रेडिट तंत्र पर जारी बातचीत को लेकर कहा, 'विकसित देशों ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और वित्तीय सहायता के माध्यम से अपने अतीत के उत्सर्जन की भरपाई करने का वचन दिया था, लेकिन ये वार्ता के प्रमुख बिंदु बने हुए हैं.'

पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित है. बाकू में सीओपी29 में महत्वपूर्ण वार्ता जारी रहने के बीच पर्यावरण मंत्री ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया.

भूपेंद्र यादव ने इस बात पर जोर दिया कि सीओपी (संयुक्त राष्ट्र जलवायु) शिखर सम्मेलन में चर्चा 2015 के पेरिस समझौते के तहत की गई प्रतिबद्धताओं के आधार पर उत्सर्जन में कमी के लिए एक नया मात्रात्मक वैश्विक लक्ष्य स्थापित करने पर केंद्रित है. मंत्री ने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और उससे आगे निकलने में भारत की उपलब्धियों की सराहना की.

उन्होंने कहा, 'हमने 2005 के स्तर की तुलना में अपने कार्बन उत्सर्जन को 40 प्रतिशत तक कम करने और 2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को 45 प्रतिशत तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई. इन दोनों लक्ष्यों को पहले ही हासिल कर लिया गया है.' उन्होंने कहा कि भारत ने 2030 के लिए नए, महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं.

यह भी पढ़ें:-
Fact Check: '1992 के दंगों में शामिल होना गलती थी माफ करो', उद्धव ठाकरे के नाम पर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या ही इसकी सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget