एक्सप्लोरर

बैंक से मिले दो हजार के नोटों से गांधी जी गायब

भोपाल: एमपी के श्योपुर मे बैंक से कैश लेने गये किसानों को दो-दो हजार के ऐसे नोट मिले है, जिनमें महात्मा गांधी के फोटो ही नहीं थी. कई किसानों ने घर जाकर नोट देखे तब उन्हें पता लगा. जहां किसान इन नोटों को नकली मान रहे हैं. बैंक प्रबंधन ने इस तरह के नोटों को वापस जमा कर लिया है. बैंक प्रबंधन इसे प्रिंटिग मिस्टेक बता रहा है.

बरोदा के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से पैसे निकालने पर बिच्छूगवाडी गांव के लक्ष्मण मीणा को दो-दो हजार के तीन नोट ऐसे मिले हैं, जिनसे महात्मा गांधी के फोटो गायब हैं. नोट के बीच में जहां गांधी जी का फोटो होना चाहिए, वह जगह पूरी तरह खाली है.

मीणा ने बताया, ‘‘मैंने मंगलवार को अपने एसबीआई खाते से 6 हजार रुपये निकाले. बैंक ने मुझे दो-दो हजार के तीन नोट दिये. मुझे बाद में पता चला कि इन नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि इन नोटों में महात्मा गांधी की फोटो नहीं है, मैंने इन्हें बैंक को वापस कर दिया.’’ मीणा ने बताया, ‘‘जिस समय मुझे पता चला कि इनमें महात्मा गांधी की फोटो नहीं है, तब मैं बाजार में था.’’ उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक ने उन्हें कहा कि इन नोटो को बैंक में जमा कर दो, क्योंकि इनमें महात्मा गांधी की फोटो नहीं आई है.

मीणा ने बताया, ‘‘प्रारंभ में प्रबंधक ने मुझे बताया कि मुझे नोट लेते वक्त ही इनकी जांच करनी चाहिए थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि इन्हें जमा कर दो और यदि ये नोट असली पाये जाते हैं, तो इनके बदले और नोट ले लेना.’’ उन्होंने कहा कि प्रबंधक ने भी इसकी पुष्टि की कि नोट असली हैं और छपाई में गलती के कारण महात्मा गांधी की फोटो नहीं आई है.

मीणा ने बताया कि बाद में बैंक ने इन नोटों के बदले मुझे बुधवार को और नोट दे दिये. वहीं एसबीआई बरोदा शाखा के प्रभारी प्रबंधक सरवन मीणा ने फोन पर बताया कि उन्होंने इस संबंध में सूचना जिले के प्रमुख बैंक प्रबंधक को दे दी है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मामले में और कुछ नहीं कह सकता हूं. मैंने पहले ही प्रमुख बैंक प्रबंधक को इसकी जानकारी दे दी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
LIVE: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget