एक्सप्लोरर

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: माओवादियों से संपर्क रखने के आरोप में पांच दलित कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कथित तौर पर माओवादियों से संपर्क में रहने के कारण मुंबई, नागपुर और दिल्ली से नामी दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुणे: पुणे पुलिस ने एक जनवरी को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कथित तौर पर माओवादियों से संपर्क में रहने के कारण मुंबई, नागपुर और दिल्ली से नामी दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुणे पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह एक साथ कई छापे के दौरान धावले को मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया गया, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, एक्टिविस्ट महेश राउत और शोमा सेन को नागपुर से और रोना विल्सन को दिल्ली में मुनिरका स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया.

धावले एल्गार परिषद के आयोजकों में थे. वडू में 31 दिसंबर को भीमा कोरेगांव लड़ाई के 200 साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. विश्रामबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कबीर कला मंच के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए थे जिसके कारण जिले के कोरेगांव भीमा में हिंसा हुई. शोमा सेन नागपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उनके पति तुषार क्रांति भट्टाचार्य को नक्सलियों से कथित जुड़ाव के लिए 2010 में नागपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था.

महेश राउत का भी माओवादियों से जुड़ाव होने की बात कही जा रही है. केरल के निवासी रोना विल्सन (47) दिल्ली में रहते हैं और कमेटी फॉर रिलीज ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स से जुड़े हुए हैं. पुणे पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम ने बताया, ‘‘हमने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पहली नजर में सभी पांचों के माआवादियों से जुड़ाव का पता चला है और मामले में उनकी संलिप्तता देखी जा रही है. इसकी जांच की जाएगी कि क्या इन लोगों ने हिंसा भड़काई थी.’’

रवींद्र कदम ने कहा कि मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘हम गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की संबंधित धाराएं लगा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि विश्रामबाग थाने में दर्ज मामले की विस्तृत छानबीन के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं. कार्यक्रम (एल्गार परिषद) में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद, रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला और भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने भी हिस्सा लिया था.

केकेएम के सदस्यों के खिलाफ तुषार दमगुड़े ने शिकायत दर्ज कराई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुधीर धावले, सागर गोरखे, हर्षाली पोतदार, रमेश गेचोर, दीपक डेंगले और ज्योति जगतप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget