एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: गुजरात की भरूच सीट पर AAP ने उतारा उम्मीदवार तो कांग्रेस में हो गई बगावत, स्थानीय नेताओं ने खरगे को पत्र लिख दे डाली ये धमकी

आप ने गुजरात की भरूच सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है. कांग्रेस भी इस सीट को आप को देने पर विचार कर रही है. इन सबके बीच स्थानीय नेताओं ने खरगे को पत्र लिखकर चेतावनी दे डाली है.

गुजरात की भरूच सीट को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में खींचतान जारी है. आम आदमी पार्टी ने इस सीट से पार्टी के विधायक चैतर वसावा को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है. भरूच सीट कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की सीट मानी जाती है. ऐसे में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बगावत कर दी. स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर बगावत की धमकी दे डाली है. 

भरूच जिला कांग्रेस की ओर से खरगे को लिखी चिट्ठी में भरूच सीट आप को न देने की अपील की गई है. चिट्ठी में चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि अगर भरूच सीट आप को दी जाती है, तो स्थानीय नेता गठबंधन में सहयोग और प्रचार नहीं करेंगे. दरअसल, सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस विनिंग फैक्टर देखते हुए भरूच सीट को आम आदमी पार्टी को देने पर विचार कर रही है. 

AAP ने गुजरात की दो सीटों पर किया ऐलान

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 6-7 जनवरी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुजरात दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से आप विधायक उमेश मकवाना को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. केजरीवाल के इस ऐलान के बाद से कांग्रेस के स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे हैं.

अहमद पटेल की बेटी ने भी जताया विरोध

कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भी केजरीवाल के ऐलान के बाद नाराजगी जाहिर की थी. मुमताज पटेल ने बताया था कि केजरीवाल के ऐलान के बाद स्थानीय कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित करके प्रदेश संगठन को आपत्ति से अवगत करा दिया. मुमताज पटेल ने केजरीवाल के ऐलान को प्रीमैच्योर अनाउंसमेंट बताया. उन्होंने कहा, 7 जनवरी को जब अरविंद केजरीवाल गुजरात आए तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक चैतर वसावा के नाम का ऐलान कर दिया. लेकिन अभी गठबंधन में सीट बंटावारे को लेकर कोई बात नहीं हुई है. ऐसे में ये एक प्रीमैच्योर अनाउंसमेंट है. 

मुमताज पटेल से जब पूछा गया कि क्या वे भरूच सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, देखिए एक राजनीतिक विरासत की बात नहीं है और जब हम कहते हैं कि अहमद पटेल की सीट तो एक सवाल उठता है कि आखिरी बार लोकसभा कब जीते थे, पर याद दिलाना चाहती हूं कि तीन बार लोकसभा के सांसद रहे हैं, उसके बाद छह बार राज्यसभा के सांसद रहे और कांग्रेस को रिप्रिजेंट करते आ रहे, उन्होंने लोकसभा सांसद के रूप में भरूच सीट को हमेशा कांग्रेस की तरफ से रिप्रिजेंट किया है और इस सीट पर हमारे काफी वर्षों तक बहुत कांग्रेस के एमएलए रह चुके हैं, हमारे पास जिला तालुका पंचायत की सीटें रह चुकी हैं, हमारा वोटर बेस यहां पर अभी भी स्ट्रॉन्ग है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget