एक्सप्लोरर

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं मैं', भारत जोड़ो यात्रा के बीच BJP को राहुल गांधी का मैसेज

Bharat Jodo Yatra in Alwar: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, आंबेडकर सबने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी. हमारा देश मोहब्बत का देश है.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) सोमवार (19 दिसंबर) को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई. अलवर में एक जनसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर जमकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले पूछते हैं कि राहुल गांधी इस यात्रा में क्या कर रहे हैं? राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं नफरत के बाजार में प्यार का संदेश दे रहा हूं. 

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं है. मैं बीजेपी वालों से भी नफरत नहीं करता हूं. उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ता हूं.

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' 

राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि आप मुझसे नफरत करो, ये आपके दिल की बात है. आप की दुकान नफरत की है और मेरी दुकान मोहब्बत की है. आप सब भी इस बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, आंबेडकर सबने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी. आप को करना होगा क्योंकि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं है.

गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ

राजस्थान के अलवर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार की कई योजनाओं की तारीफ की. मनरेगा स्कीम को राजस्थान सरकार ने बहुत अच्छे से लागू किया है. इस योजना को गांव से शहर में लाया गया, इससे युवाओं को फायदा हुआ. ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी गहलोत सरकार की तारीफ की. चिरंजीवी योजना ने लाखों लोगों का दर्द मिटाया है, इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यात्रा में एक रस्सी है. रस्सी के अंदर सारे के सारे सीनियर नेता हैं. रस्सी के बाहर हमारे लोकल बॉडी के नेता और आम कार्यकर्ता हैं. इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा. राजस्थान के लोगों की आवाज सरकार के हर ऑफिस तक पहुंचनी चाहिए. राजस्थान की पूरी कैबिनेट को सड़क पर चलना चाहिए. जनता के बीच जाना चाहिए.

अंग्रेजी को लेकर बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं. बंगाली होनी चाहिए, हिंदी होनी चाहिए मगर अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए. बीजेपी वाले बोलते हैं कि अंग्रेजी मत बोलिए, लेकिन इस पार्टी के नेता, सांसद से लेकर अमित शाह के बच्चे भी स्टडी करने के लिए अंग्रेजी स्कूल में जाते हैं. अमेरिका, इंग्लैंड, जापान सहित बाकी दुनिया से बात करने के लिए हिंदी काम नहीं आएगी, अंग्रेजी ही काम आएगी. 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि हिंदुस्तान की हर भाषा पढ़नी चाहिए. हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब से गरीब का बेटा अमेरिका के युवाओं से प्रतिस्पर्धा करे. राजस्थान के हर बच्चे को अंग्रेजी सीखने का अवसर मिले. उन्हें ऐसा लगना चाहिए वो दुनिया के हर देश में जाकर लोगों से बातचीत कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 56 इंच का सीना अब कहां? तवांग विवाद पर ओवैसी बोले- चीन मामले पर झूठ बोलती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget