एक्सप्लोरर

Farmers Protest: पंजाब के CM का फैसला, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलकर नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मंत्री

Bharat Bandh: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' के आह्वान के मद्देनजर नवगठित मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई गई.

Farmers Protest: केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियन के भारत बंद के कारण देश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा. विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ट्रेनों के रद्द होने और राजमार्ग व प्रमुख सड़कों के बंद होने से हजारों यात्री फंसे रहे.

इस बीच आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई. इस बैठक में सीएम ने मंत्रियों को आदेश दिया कि वह किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलकर सरकारी नियुक्ति का पत्र सौंपें. सीएम ने ट्वीट कर कहा, ''संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' के आह्वान के मद्देनजर नवगठित मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई गई. इस बैठक में किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया.''

उन्होंने कहा, ''मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि अगले सप्ताह तक आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से मिलकर उन्हें सरकारी नौकरी की नियुक्ति पत्र सौंपें. ऐसे 155 नियुक्ति पत्र तैयार है और कैबिनेट सचिव को अन्य मामलों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.''

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मैं किसानों के साथ खड़ा हूं और केन्द्र सरकार ने तीन किसान विरोधी कानून वापस लेने की अपील करता हूं. हमारे किसान अपने अधिकारों के लिए एक साल से अधिक समय से लड़ रहे हैं और अब समय आ गया है जब उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए. मैं सभी किसानों से अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखने की अपील करता हूं.’’

बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को नौकरी देने का वादा किया था. उन्होंने पिछले दिनों सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी अगले सीएम से इन वायदों को पूरा करने की बात कही थी.

पिछले सोमवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत चन्नी ने कहा था कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है. चन्नी ने जोर देकर कहा, ‘‘पंजाब कृषि प्रधान राज्य है. अगर किसानों पर आंच जाएगी तो मैं अपनी गर्दन भी कटवा दूंगा.’’ पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

किसानों ने कई जगहों पर नेशनल हाईवे जाम किया, रेलवे लाइन पर बैठे, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget