एक्सप्लोरर

भगत सिंह के पैतृक गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, पंजाब में ये पहला काम करेगी आप सरकार

भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब को धीरे-धीरे सही रास्ते पर लाया जाएगा और एक महीने के बाद बदलाव महसूस किया जायेगा.

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि राज्य के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के खटकरकलां में होगा जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है.

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में ‘आप’ 117 सीटों में से 91 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं और वह राज्य में अगली सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है.

भगवंत मान ने धूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकर कलां में होगा. तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.’’

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘आप’ को वोट नहीं दिया, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी.

मान ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगी. उन्होंने कहा कि सभी गांवों में खेल ट्रैक और स्टेडियम बनाए जाएंगे.

यूक्रेन में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे भारतीय छात्रों को निकालने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार हमारे अपने घर को व्यवस्थित करने के लिए काम करेगी.’’ उन्होंने पूछा, ‘‘लोग पढ़ने के लिए बाहर क्यों जाते हैं, हम सस्ती दरों पर सुविधाएं क्यों नहीं दे सकते.’’

भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब को धीरे-धीरे सही रास्ते पर लाया जाएगा और एक महीने के बाद बदलाव महसूस किया जायेगा.

चुनाव प्रचार के दौरान आप नेताओं पर हमला करने के लिए विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब 2.75 करोड़ पंजाबियों को सम्मान देना होगा.

कांग्रेस की पिछली सरकार के कामकाज पर तंज कसते हुए, जब मंत्रियों को सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ में कार्यालयों में बैठने के लिए कहा गया था, उन्होंने कहा कि अब मंत्री आम आदमी की समस्याओं को सुनने के लिए सीमा, गांवों और सड़कों पर जाएंगे.

अपने पूर्ववर्तियों, अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पहले की सरकारें मोतीबाग पैलेस (पटियाला में अमरिंदर सिंह का निजी आवास) और बड़ी दीवारों वाले घर (लांबी में बादल का घर) से चलती थीं, लेकिन अब पंजाब राज्य के लोगों का है.’’

उन्होंने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दिग्गजों पर चुनाव में धूल झोंकने का आरोप लगाया और कहा कि अगर इरादे साफ हों तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब को अब फिर से पंजाब बनाया जाएगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
अजित पवार गुट में नया विवाद, NCP चीफ के पद से सुनेत्रा पवार की होगी विदाई?
अजित पवार गुट में नया विवाद, NCP चीफ के पद से सुनेत्रा पवार की होगी विदाई?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget