एक्सप्लोरर

भागलपुर एनजीओ घोटाला: लालू ने सुशील मोदी को बर्खास्त करने, CBI जांच की मांग की

आरजेडी के मुखिया ने कहा कि आगामी 21 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान उनकी पार्टी के विधायक इस मामले को जोरशोर से उठाएंगे.

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने भागलपुर जिला में संचालित एनजीओ सृजन महिला सहयोग समिति की ओर से सरकार का करोड़ों रुपये घपला किए जाने की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है.

मनी लॉन्ड्रिंग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता: लालू यादव

पटना के दस सकुर्लर रोड पर अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास पर मीडिया से बात करते हुए लालू ने दावा किया कि बीते गुरूवार को सामने आए इस घोटाले की राशि अब बढ कर 1000 करोड रूपये पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि इस राशि को प्रदेश के बाहर ले जाए जाने के अलावा रियल स्टेट के कारोबार में लगाया गया है.  इसमें मनी लॉन्ड्रिंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि इस गबन में बैंक की मिलीभगत है, इसकी जांच के लिए राज्य की जांच एजेंसी सक्षम नहीं है. इसलिए इसकी जांच सीबीआई और ईडी करे.

कैग से विशेष ऑडिट की अपील करेंगे लालू यादव

लालू ने कहा कि वह कैग से आग्रह करेंगे कि वह इस मामले का विशेष ऑडिट कराए. इस मामले में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को बर्खास्त किए जाने की मांग की. लालू ने भी उस व्कत वित्त मंत्री रहे सुशील के कार्यकाल के दौरान इस गबन की शुरूआत होने का आरोप लगाते हुए पूछा कि वह इतने दिनों तक क्या कर रहे थे . पशुपालन घोटाला में मुझ पर अगर इस आधार पर मुकदमा चला कि उन दिनों मैं वित्त विभाग का प्रभारी मंत्री था और मैं राजकोष से निकासी को रोक पाने में कथित रूप से असफल रहा तो ऐसी स्थिति में सुशील पर भी इस विफलता के लिए मुकदमा चलना चाहिए.

लालू यादव ने इस गबन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को समान रूप से दोषी ठहराते हुए एक तस्वीर दिखायी, जिसमें एक मंच पर नीतीश, सुशील और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी को सम्मानित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अखबारों में जो तस्वीरें छपी हुई हैं उससे साफ है कि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी सहित बीजेपी के कई दूसरे नेताओं के इस संस्था और मनोरमा देवी से घनिष्ठ संबंध रहे हैं.

पार्टी इस मामले को बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में जोर शोर से उठाएगी: लालू

आरजेडी के मुखिया ने कहा कि आगामी 21 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान उनकी पार्टी के विधायक इस मामले को जोरशोर से उठाएंगे. वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि फोटो के आधार पर आरोप नहीं लगाए जा सकते जब तक कि उसके बारे में पुख्ता दस्तावेज नहीं हो. इस बीच भागलपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि यह घोटाला बढ कर 600 करोड रूपये तक पहुंच गया है.

इस मामले में बीते गुरूवार को सृजन महिला सहयोग समिति के पदाधिकारियों , बैंक के पदाधिकारी, सरकारी कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget