एक्सप्लोरर

मुंबई: पीएम नेतन्याहू ने कारोबार जगत की हस्तियों से की मुलाकात, भारत-इजरायल के रिश्तों को सराहा

बीते 14 जनवरी को शुरू हुई अपनी भारत यात्रा के अंतिम दिन गुरूवार को नेतन्याहू ने कॉरपोरेट जगत के शीर्ष लोगों से मुलाकात की. उन्होंने ताज होटल में इन कारोबारियों से मुलाकात की.

मुंबई: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड की हस्तियों और यहूदी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और भारत के साथ इजरायल के रिश्तों पर बड़े उत्साह से बात की. उन्होंने इसे ‘स्वर्ग में बनी साझेदारी’ करार दिया. मुंबई में अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान नेतन्याहू ने कारोबार जगत के नेताओं के साथ नाश्ता किया, 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस हमले में अपने माता-पिता को खो चुके 11 साल के मोशे के साथ नरीमन हाउस में रुके.

बीते 14 जनवरी को शुरू हुई अपनी भारत यात्रा के अंतिम दिन गुरूवार को नेतन्याहू ने कॉरपोरेट जगत के शीर्ष लोगों से मुलाकात की. उन्होंने ताज होटल में इन कारोबारियों से मुलाकात की. इजरायल और भारत की प्रभावी साझेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कारोबार जगत के नेताओं से कहा कि वे नवोन्मेष पर जोर दें. उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य नवोन्मेष करने वालों का है.’’ उन्होंने बाद में भारत-इजरायल व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम धरती पर दो सबसे पुरानी संस्कृतियां हैं. हम लोकतंत्र हैं, हम आजादी के लिए अपने प्रेम साझा करते हैं और हम इंसानियत के लिए अपनी मोहब्बत साझा करते हैं. हम सच में आपके साझेदार हैं. यह स्वर्ग में बनी साझेदारी है.’’

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी इंसानियत, लोकतंत्र और आजादी के लिए प्रेम के मूल्यों पर टिकी है. उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से साझा करने वाली गहरी निजी दोस्ती का भी जिक्र किया .

नाश्ते के वक्त अजय पीरामल, राहुल बजाज, आदी गोदरेज, हर्ष गोयनका, आनंद महिंद्रा, दिलीप सांघवी, अशोक हिंदूजा, अतुल पुंज और चंदा कोचर जैसी कारोबार जगत की हस्तियां मौजूद थीं. भारत की आर्थिक राजधानी की यात्रा पर आए पहले इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने 26/11 के मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे. नेतन्याहू ने वहां अतिथि पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा.

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू चाबड़ हाउस (नरीमन हाउस) भी गए और मोशे से मुलाकात की. उन्होंने ‘शालोम बॉलीवुड’ कार्यक्रम में हिंदी फिल्मोद्योग की हस्तियों से भी मुलाकात की. इस बीच, रजा अकादमी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने नेतन्याहू की यात्रा का विरोध किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget