एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में एक पब को सर्विस चार्ज वसूलना पड़ा भारी, मुआवजा देने का आदेश, जानिए इससे जुड़ा नियम

Service Charge: कोर्ट का मानना है कि शिकायतकर्ता मुआवजे का हकदार है. पब प्रबंधन को 30 दिनों के अंदर भुगतान करने के लिए कहा गया है.

Bangalore News: बेंगलुरु में एक माइक्रोब्रूअरी को 7.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज वसूलना भारी पड़ गया. कस्टमर कोर्ट ने ब्रिगेड रोड स्थित शेक्सपियर-ब्रयूपब एंड किचन में ग्राहक को सर्विस चार्ज देने पर मजबूर करने के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पब से ग्राहक को 500 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा. 

दरअसल, पिछले साल मई में इंदिरानगर निवासी समीर अन्नागेरी कृष्णमूर्ति को पब से एक बिल मिला, जिसमें 7.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज के रुपये शामिल थे. कानून के अनुसार सर्विस चार्ज वैकल्पिक और स्वैच्छिक है लेकिन समीर ने पब पर जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे लेकर शांतिनगर में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज की थी. 

तीन दिन में भुगतान का आदेश

दूसरी तरफ पब प्रबंधन ने दावा किया कि उन्होंने ग्राहक को सेवा शुल्क वापस कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पीड़ित की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद रिफंड किया गया था. कोर्ट का मानना है कि शिकायतकर्ता मुआवजे का हकदार है. पब प्रबंधन को 30 दिनों के अंदर भुगतान करने के लिए कहा गया है. 

सर्विस चार्ज को लेकर कानून 

बता दें कि, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) 2019 की धारा 18 (2) (आई) के तहत जारी आदेश होटल या रेस्तरां पर सर्विस चार्ज लगाने या किसी अन्य नाम के तहत इसे वसूलने पर रोक लगाता है. इसके तहत अगर सर्विस चार्ज बिल में जोड़ा जाता है तो ग्राहक राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) मोबाइल ऐप पर या 1915 नंबर पर कॉल करके या ई-दाखिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

जबरन सर्विस चार्ज की वसूली को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच सर्विस चार्ज (Service Charge) से जुड़ा यह नया नियम बनाया गया था. नियमों में यह भी साफ किया गया है कि कोई भी होटल और रेस्तरां जबरन सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते हैं. CCPA की ओर से इस पर रोक लगा दी गई है. 

ये भी पढ़ें: 

मकर संक्राति पर Jio की 5G सर्विस से जुड़े बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़, CM बघेल बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget