एक्सप्लोरर

Arpita Mukherjee Health: ईडी हिरासत में फूट-फूटकर रोई अर्पिता मुखर्जी, अब अस्पताल में बेहोश होकर गिरी

West Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी शुक्रवार को अस्पताल में बेहोश होकर अचानकर जमीन पर गिर गई. उसके बाद उन्हें चेकअप के लिए ले जाया गया है. उनके घर से ईडी की छापेमारी में 49 करोड़ बरामद रुपये बरामद किए गए हैं.

West Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल एसएससी स्कैम में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. ईडी की पूछताछ और लगातार बढ़ते शिकंजे के बीच एसएससी स्कैम के आरोपी और बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई. जिस वक्त मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था वह रो रही थी. जैसे ही गाड़ी से अस्पताल के अंदर ले जाया गया, वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद अर्पिता का डॉक्टरों की टीम की तरफ से चेकअप किया जा रहा है है. अर्पिता के घर के ईडी की छापेमारी में अब तक 49 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं.

इससे पहले, अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के डायमंड सिटी आवास से गिरफ्तारी के बाद से चार लग्जरी कारें गायब हो गई. इनमें 2 कारें पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम हैं. ऑडी A4, होंडा सिटी, होंडा सीआरवी और मर्सिडीज बेंज गायब हो गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से ब्योरा जांच कर रहे हैं. यहां तक ​​कि ईडी अधिकारियों ने अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट्स से सीसीटीवी डिटेल्स भी मांगी है.

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने गुरुवार को पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से काफी देर तक पूछताछ की थी. दोनों से अलग-अलग मैराथन पूछताछ की गई. ईडी के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई अन्य संपत्तियों की लोकेशन मिली है. बेलघरिया में पिछले दो फ्लैटों के अलावा दो और फ्लैट मिले हैं. ईडी सूत्रों ने बताया कि उन्हें सील कर दिया गया है.

गुरुवार को एक और घर पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के चिनार पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़े एक अन्य अपार्टमेंट पर गुरुवार देर शाम छापा मारा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ईडी ने मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा मारा. केंद्रीय एजेंसी कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है.

पिछले हफ्ते शहर में उसके एक और फ्लैट से ईडी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की थी. ईडी के अधिकारी ने कहा, ''यह (चिनार पार्क) अपार्टमेंट अर्पिता मुखर्जी का है और हमें संदेह है कि उसके अन्य फ्लैटों की तरह, यहां भी नकदी जमा हो सकती है. हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गई हैं.''

ये भी पढ़ें: Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद घर से 4 लग्जरी कारें गायब, ED के अधिकारी जांच में जुटे

Explained: क्या है बंगाल का SSC घोटाला? कैसे ED के निशाने पर आए पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी? जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget