एक्सप्लोरर

मानसून सत्र से पहले बीजेपी और सरकार के लिए आज का दिन अहम

विपक्ष एक दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक के वाबजूद एकजुट होकर अमरनाथ यात्रा और कश्मीर के मसले पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है.

नई दिल्ली : आज का दिन सरकार और बीजेपी दोनों के लिए गहमागहमी भरा रहेगा. सबसे पहले सुबह 11 बजे संसदीय कार्य मंत्री सर्वदलीय बैठक करेंगे, सरकार की कोशिश होगी कि तमाम मसलों पर विपक्ष के साथ एक राय बनाई जाए ताकि संसद सत्र सुचारू रूप से चल सके.

विपक्ष एक दिन पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक के वाबजूद एकजुट होकर अमरनाथ यात्रा और कश्मीर के मसले पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, सरकार इसमें सेंध लगाने की कोशिश करेगी.

दोपहर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक से पहले बीजेपी संसदीय दल के प्रमुख नेताओं की बैठक होगी, इसी समय बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होने की उम्मीद है जिसमें उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का नाम तय हो सकता है. सूत्रों के मूताबिक अगर ऐसा हुआ तो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उपराष्ट्रपति के नाम का एलान बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में कर सकते हैं.

बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे साथ ही साथ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में पीएम मोदी का भाषण हो सकता है. बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद NDA की बैठक शाम पांच बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में होगी. इस बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग और आगामी संसद के सत्र में बेहतर फ्लोर कॉर्डिनेशन के लिए मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही अगर बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ने उपराष्ट्रपति का नाम तय कर लिया तो उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी चर्चा होगी.

इन बैठकों के बाद शाम सात बजे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की तरफ से सर्वदलीय बैठक होगी ताकि सभी दलों की एक राय से लोकसभा सुचारू रूप से चलाई जा सके. इस तरह सरकार और बीजेपी के लिए ये वर्षाकालीन सत्र बेहद अहम है, ना केवल इस सत्र में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है साथ ही सरकार के एक दर्जन से ज़्यादा महत्वपूर्ण बिल भी पास होने है. ऐसे में सरकार की कोशिश होगी कि विपक्ष को साथ लेकर संसद को शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget