एक्सप्लोरर

Beawar Dowry Murder: सुबह बहन ने बताया मेरी हत्या हो सकती है, शाम को भाई के पास आई मौत की खबर

ब्यावर के निकट मोयणा गांव निवासी खीम सिंह पुत्र मदन सिंह रावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन अंजू का विवाह कुशलपुरा गांव निवासी रमेश पुत्र भीमा रावत के साथ हुआ था.

Beawar Dowry Murder: राजस्थान के ब्यावर में दहेज के कारण हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने अपनी बहन की मौत के बाद उसके ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को दिया. भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

ब्यावर के निकट मोयणा गांव निवासी खीम सिंह पुत्र मदन सिंह रावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन अंजू का विवाह कुशलपुरा गांव निवासी रमेश पुत्र भीमा रावत के साथ हुआ था. एक साल पहले परिवार ने धूमधाम से उसका मुकलावा कर ससुराल भेजा. वहां उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. पति रमेश, ससुर भीमा, सास बरजी और देवर वीरू उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे. उससे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे.

मृत शरीर पर थे चोट के निशान

गत 22 अप्रैल की सुबह करीब 8.30 बजे बहन ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसकी हत्या कर सकते हैं. इस पर भाई ने अपनी बहन को समझाया कि कानूनी कार्यवाही करेंगे. बहन से फोन पर बात होने के 12 घंटे बाद ही रात 8 बजे उसके मौत की खबर आ गई. परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो रात होने के कारण शव नहीं दिखाया. 23 अप्रैल की सुबह पोस्टमार्टम से पहले शव देखा तो अंजू के मृत शरीर पर चोट के निशान थे. पेट, छाती व पीठ पर चोट और गले पर खरोंच के निशान थे. भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी बहन की हत्या कर दी.

एएसपी कर रहे मामले की तफ्तीश

मसूदा थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में सोमवार को जांच अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि मामला सामने आया है. दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रहे हैं. पीहर पक्ष के बयान लिए हैं. उम्मीद है जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि...'
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget