एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: JNU के बाद अब केरल में भड़की डाक्यूमेंट्री की आग! स्क्रीनिंग के बीच BJP यूथ विंग की हिंसक झड़प

BBC Documentary Row: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब देश भर में बवाल तेज हो गया है. एक तरफ विपक्ष की कोशिश है कि इसकी स्क्रीनिंग कराई जाए तो दूसरी तरफ बीजेपी इसके विरोध में है.

BBC Documentary: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर जारी विवाद ने अब हिंसक मोड़ ले लिया है. केरल के कुछ कॉलेजों में मंगलवार (24 जनवरी) देर शाम डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्क्रीनिंग की गई. इसके विरोध में बीजेपी की यूथ विंग ने जमकर बवाल किया. युवा मोर्चा ने इसके खिलाफ मार्च भी निकाला. यहां तक की कुछ लोगों की राजधानी में पुलिस के साथ झड़प भी हुई. पुलिस ने कई राउंड वाटर कैनन चलाए. इस हिंसक विरोध के दौरान कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं हैं. 

दरअसल, सत्तारूढ़ माकपा की यूथ विंग डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने स्क्रीनिंग का आयोजन किया था और बीजेपी इसके पुरजोर विरोध में थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनिंग स्थल तक मार्च किया और जब पुलिस ने उन्हें रोक तो उन्होंने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की. पुलिक को कई राउंड पानी की बौछारें चलानी पड़ीं. कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए लेकिन विरोध के बावजूद स्क्रीनिंग जारी रही. 

कांग्रेस भी करेगी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग

पुलिस ने बताया कि पलक्कड़ और वायनाड जिलों से भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों की सूचना मिली है. डीवाईएफआई की देखा देखी यूथ कांग्रेस ने भी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन डॉक्यूमेंट्री दिखाने का फैसला किया है. डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के इस फैसले को युवा कांग्रेस नेता अनिल के एंटनी, वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे का समर्थन मिला है. अब इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश भर में बवाल बढ़ता ही जा रहा है.
 
गुजरात दंगों पर बनाई गई है डॉक्यूमेंट्री 

59 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर इसलिए इतना विवाद गहराता जा रहा है क्योंकि यह 2002 के गुजरात दंगों के बारे में है.  भारत सरकार ने सोशल मीडिया और वीडियो-शेयरिंग कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्लेटफॉर्म से डॉक्यूमेंट्री या उसके लिंक को हटा दें. सरकार का आरोप है कि इस डॉक्यूमेंट्री में निष्पक्षता की कमी है. इसे गलत तरीके से दिखाया गया है. 

JNU में भी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी मंगलवार (25 जनवरी) को देर रात लेफ्ट छात्र संगठनों ने काफी हंगामा किया. इस दौरान लेफ्ट और एबीवीपी आमने सामने आ गए थे और दोनों में बड़ी देर तक तकरार होती रही. इसके अलावा हैदराबाद यूनिवर्सिटी में भी इसकी स्क्रीनिंग कराई गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

JNU में पीएम मोदी पर बनी BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, हुई पत्थरबाजी, बिजली और इंटरनेट भी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget