एक्सप्लोरर

अपने करीबी नेता बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का CM बनाने में कामयाब रहे येदियुरप्पा, आज होगा शपथ ग्रहण

Karnataka New CM: बसवराज बोम्मई बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बोम्मई सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले येदियुरप्पा के बेहद करीबी माने जाते हैं.

Karnataka New CM: पिछले कई दिनों के राजनीतिक कयासों के बाद आखिरकार यह तय हो गया है कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री आखिर कौन होगा. मंगलवार की शाम को बुलाई गई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया की बसवराज बोम्मई राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. येदियुरप्पा के सबसे करीबी माने जाने वाले और गृहमंत्री सीएम की कुर्सी संभालेंगे. बुधवार की सुबह 11:00 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद कैबिनेट का विस्तार होगा.

अब सवाल यह उठता है कि बसवराज बोम्मई को क्यों नियुक्त किया गया? यहां आपको बता दें कि बोम्मई लिंगायत चेहरा हैं और बीजेपी से तीन बार विधायक रहे हैं. लिंगायत समुदाय बीजेपी के ट्रेडिशनल वोटर्स रहे हैं और राज्य में करीब 19% है. खुद येदियुरप्पा के लिंगायत हैं. ऐसे में बीजेपी के सामने लिंगायत को चुनने की चुनौती थी. 

इसके अलावा बोम्मई की छवि साफ है. साथ ही येदियुरप्पा के करीबी और चहेते भी हैं. इस वक्त बीजेपी येदियुरप्पा को नाराज करने का रिस्क नहीं उठा सकती, यही कारण है कि येदियुरप्पा के कहे गए नाम पर मोहर लगानी पड़ी. इसे येदियुरप्पा का मास्टरस्ट्रोक कह सकते हैं क्योंकि बोम्मई येदियुरप्पा का मोहरा हैं. 

बोम्मई पहले जेडीएस में थे, दो बार एमएलसी रहे. 2008 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और तब से तीन बार विधायक रहे. उनके पिता एस आर बोम्मई भी पहले मुख्यमंत्री रहे हैं और एचडी देवगौड़ा सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. सोमवार को बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार की सुबह कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह और ऑब्जर्वर चुने गए धर्मेंद्र प्रधान और किशन रेड्डी बेंगलुरु पहुंचे. इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. 

Karnataka New CM: जानें- कौन हैं बसवराज बोम्मई? जो होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget