एक्सप्लोरर

बेंगलुरू में सबसे ज्यादा है ऑफिस का किराया, मेलबर्न दूसरे और बैंकॉक तीसरे नंबर पर

एशिया प्रशांत क्षेत्र में तेजी से महंगे होते 20 ऑफिस स्पेस में बेंगलुरू केन्द्रीय व्यावसायिक जिला सबसे आगे रहा है. वहीं दिल्ली का कनॉट प्लेस इस सूची में सातवें और मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर 11वें स्थान पर रहा है.

दिल्ली: भारत में आर्थिक वृद्धि दर में नरमी के बावजूद बड़े शहरों में ऑफिस के लिए किराये का बाजार मजबूत बना हुआ है. एशिया प्रशांत क्षेत्र में तेजी से महंगे होते 20 ऑफिस स्पेस में बेंगलुरू केन्द्रीय व्यावसायिक जिला (सीबीडी) सबसे आगे रहा है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का कनॉट प्लेस इस सूची में सातवें और मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर 11वें स्थान पर रहा है.

अंतरराष्ट्रीय संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की ताजा तिमाही रिपोर्ट के एशिया-पैसिफिक प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स 2019 के अनुसार बेंगलुरू में एमजी रोड, इन्फैंट्री रोड और रेजिडेंसी रोड जैसे इलाकों वाले केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्र (सीबीडी) में ऑफिस स्पेस के किराए में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गयी है.

बेंगलुरु में 7 युवाओं को 'भूत' बनकर लोगों को डराना पड़ा महंगा, सलाखों के पीछे पहुंचे

रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू के सीबीडी में 2019 की तीसरी तिमाही में ऑफिसों के किराये में सबसे अधिक 17.6% सालाना वृद्धि देखी गयी. बेंगलुरु के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर मेलबर्न और बैंकॉक के सीबीडी का स्‍थान रहा, जहां पर ऑफिस के किरायों में क्रमश: 15.5% और 9.4% की सालाना वृद्धि देखी गई.

Surprising: बेंगलुरु के इंजीनियर ने 15 KM की यात्रा के लिए पुणे में ऑटो वाले को चुकाए 4300 रुपये

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा,"ऑफ़िस की जगह का बाजार भारत में लगातार बढ़ रहा है और यह सब किराया दर में झलकता है." रिपोर्ट के अनुसार 2019 की पहली छमाही के बाद से आईटी / आईटीईएस क्षेत्र में तेजी लौटने और निर्माण कंपनियों द्वारा बढ़ती गतिविधि ने बेंगलुरू सीबीडी में मांग में उछाल बनाए रखा. बेंगलूर के सीबीडी में नए और उच्च मूल्य वाली सम्पत्तियों के ऑनलाइन होने के साथ-साथ अच्छी संपत्तियों के किरायों में भी बढ़ोतरी हुई.

भूल जाइए Swiggy और Zomato, बेंगलुरू में अब व्हॉट्सएप से बेचा और खरीदा जा रहा है खाना

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का कनॉट पैलेस और मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) एशिया प्रशांत क्षेत्र में क्रमशः 7वें और 11वें सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख ऑफिस स्पेस के बाजार रहे. इन बाजारों में 2019 की तीसरी तिमाही में तुलनात्मक किराया वृद्धि 4.4% और 2% सालाना थी. हांगकांग 206.6 डॉलर प्रति वर्गमीटर के मासिक किराए के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे महंगा बाजार था, इसके बाद टोक्यो (110.9 डालर प्रति वर्गमीटर) और सिंगापुर (80.5 डालर प्रतिवर्गमीटर) का स्‍थान रहा.

एनसीआर दिल्ली और मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक इलाकों को ऑफिस के किराए के लिहाज से 5वें और 7वें सबसे महंगे बाजार के रूप में रखा गया. इसमें औसत मासिक किराया 51.8 डॉलर प्रति वर्गमीटर और 46.2 डॉलर प्रति वर्गमीटर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget