एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल हुईं साइना नेहवाल, कहा- मेरा सौभाग्य है कि पीएम मोदी के साथ काम करूंगी

हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना फिलहाल विश्व वरीयता में आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं. दिल्ली मुख्यालय में साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी.फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है. परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के बीच विश्व विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्रांशु आज बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों बहनों को पटका पहनाकर बीजेपी में उनका स्वागत किया. दिल्ली मुख्यालय में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के देश के लिए काम करूंगी. साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगी. साइना नेहवाल के साथ उनकी बहन भी बीजेपी में शामिल हुईं.

पार्टी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा, ''मैं आज ऐसी पार्टी में शामिल हुई जो देश के लिए काम करती है. मैं बहुत हार्ड वर्किंग हूं और मुझे मेहनत करने वाले लोग पसंद हैं. मैं देखती हूं कि नरेंद्र मोदी जी देश के लिए इतनी मेहनत करते हैं. उनके साथ मैं भी देश के लिए कुछ कर सकूं तो ये मेरा सौभाग्य होगा. अभी मेरे लिए सबकुछ नया है लेकिन राजनीति में रुचि रखना अच्छा लगता है.''

आठवें नंबर की खिलाड़ी

हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना फिलहाल विश्व वरीयता में आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं. साइना नेहवाल ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है. परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी.

बैडमिंटन खेल में दिए योगदान के लिए साइना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. लंदन ओलंपिक में साइना नेहवाल ने देश के लिए ब्रोंज मेडल जीता था.

साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत चुकी हैं साल 2015 में साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी. साइना नेहवाल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है लेकिन बचपन से ही वह हैदराबाद में रही हैं और हैदराबाद में ही रह कर उन्होंने पढ़ाई और बैडमिंटन के गुर सीखे.

साइना नेहवाल ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि साइना नेहवाल बहुत जल्द बीजेपी में शामिल होंगी लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगी या नही , यह बाद में बताया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट जंग के बीच पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात
मिडिल ईस्ट जंग के बीच पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में SIR में हो रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, कहा-
पश्चिम बंगाल में SIR में हो रही दिक्कतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, कहा- "दूसरे राज्यों में ज़्यादा नाम कटे, फिर भी आराम से निपटी प्रक्रिया"

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget