एक्सप्लोरर

विवादित ढांचा विध्वंस के 25 साल: पूरे देश में शौर्य दिवस मनाएगी VHP, प्रदेश भर में अलर्ट

केंद्र और राज्य सरकारें किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं.

नई दिल्ली:  आज छह दिसंबर है. अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 25 साल पूरे हो गए हैं. जिसको लेकर देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. विश्व हिंदू परिषद ने आज देशभर में शौर्य दिवस मनाने का एलान किया है तो वहीं बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने शांतिपूर्ण ढंग सें बाबरी विध्वंस की बरसी मनाने का एलान किया है. छह लेफ्ट पार्टियां इस दिन तो काला दिवस के रूप में मनाएंगी. राम मंदिर विवाद: जानें- छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में क्या हुआ था? विश्व हिंदू परिषद अयोध्या और लखनऊ समेत पूरे देश में शौर्य दिवस मनाएगा. विहिप की तरफ से लखनऊ में शौर्य संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा अयोध्या के कारसेवक पुरम में दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली शौर्य संकल्प सभा में बड़ी संख्या में साधु-संतों के पहुंचने की सम्भावना है. बरसी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएगी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी वहीं, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने मुस्लिम समुदाय से आज बाबरी विध्वंस की बरसी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और मामले से सम्बन्धी सभी मुकदमों के जल्द निपटारे और विवादित स्थल पर मुसलमानों को कब्जा मिलने की दुआ के लिये विशेष आयोजन की अपील की है. बीएमएसी के संयोजक ज़फ़रयाब जीलानी ने कहा है मुस्लिम समुदाय 6 दिसम्बर को विशेष प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन करे जिसमें बाबरी विवाद से सम्बन्धित सभी मुकदमों का जल्द से जल्द फैसला हो. विवादित ढांचा विध्वंस के 25 साल: पूरे देश में शौर्य दिवस मनाएगी VHP, प्रदेश भर में अलर्ट अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम अयोध्या में हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है. स्नीफर डॉग, बम निरोधक दस्ते सुरक्षा पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. ऑटो-एंबुलेंस में तलाशी ली जा रही है. वहीं, घाटों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. अयोध्या को चार जोन,10 सेक्टर और सब सेक्टरों में बांटा गया है. अयोध्या के मंदिरों में रामधुन बज रही है. छह लेफ्ट पार्टी मनाएंगी काला दिवस साल 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के विरोध में काला दिवस मनाया जा रहा है. इसी क्रम में छह लेफ्ट पार्टियां भी आज काला दिवस मनाएंगी. इनमें सीपीएम, सीपीआई , आरएसपी, एआईएफबी, सीपीआई(माले) और एसयूसीआई (सी) शामिल हैं. लेफ्ट दलों ने साधा बीजेपी-आरएसएस पर निशाना इन दलों ने आरएसएस और बीजेपी पर निजी सेनाओं के संरक्षण का भी आरोप लगाया और कहा कि आज के गौरक्षक गोहत्या के मनगढ़ंत आरोपों में दलितों और मुसलमानों पर हमले कर रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकारें किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget