एक्सप्लोरर

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने पहलवान विवेक संग रचाई शादी, आठ फेरे लेकर दिया ये संदेश

बबीता फोगाट चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की हैं और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं. शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज व तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई.

भिवानी: दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. इस शादी में दिलचस्प बात ये रही कि दोनों पहलवानों ने इस पवित्र बंधन में बंधने के लिए सात की बजाय आठ फेरे लिए. आठवें फेरे के दौरान बबीता और विवेक ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" का संदेश दिया. जिसकी हर तरफ सराहना की जा रही है.

बलाली गांव में संपन्न हुए इस शादी समारोह में सामाजिक संदेश देने के लिए सात की जगह आठ फेरे लिए गए. शादी समारोह को लेकर दोनों ही परिवारों में पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जोरों पर थीं. रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारात बलाली पहुंची जहां बबीता के परिवार के लोगों ने दूल्हे विवेक और शादी में आए मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया. शादी में सिर्फ 21 बाराती ही आए और साधारण तरीके से शादी का कार्यक्रम हुआ. समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे.

समारोह में मेहमानों के लिए खाने के खास इंतजाम किए गए थे. शादी में देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे. शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज व तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई. परिजनों ने बताया कि बढिय़ा तरीके से संपन्न हुई इस शादी को लेकर दोनों ही परिवार बहुत खुश हैं.

दो दिसंबर यानी आज दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के आलवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई नेताओं, देशी और विदेशी पहलवानों के आने की उम्मीद है. खुद बबीता और विवेक सुहाग ने तमाम बड़ी हस्तियों से मिलकर उन्हें न्योता दिया था.

बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई. इसी साल दो जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी. बबीता फोगाट चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की हैं और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी हैं. विवेक अब दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं. भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें

'मुन्ना बदनाम' को लेकर बोले सलमान खान- हम इसे खराब बनाना चाहते थे पर ये अच्छा बन गया

नकवी का AIMPLB पर हमला, बोले- मुस्लिमों के लिए सिर्फ बाबरी नहीं बराबरी असल मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget