एक्सप्लोरर

'टैरिफ टेररिज्म फैला रहे ट्रंप, अपने हिसाब से चला रहे वर्ल्ड बैंक-IMF', अमेरिका पर भड़के बाबा रामदेव

Baba Ramdev On Trump: स्वामी रामदेव ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया के गरीब और विकासशील देशों को डरा और धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाना होगा.

Baba Ramdev On Trump: योग गुरू स्वामी रामदेव ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए मजहबी आतंकतवाद पर लगाम लगाने की अपील की. इसके अलावा स्वामी रामदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की भी कड़े शब्दों में आलोचना की. उन्होंने कहा कि हमने पॉलीटिकल कॉलोनाइजेशन भी देखा, इकोनामिक कॉलोनाइजेशन देखा और अब इंटेलेक्चुअल कॉलोनाइजेशन का एक नया दौर दुनिया भर में चल रहा है. 

स्वामी रामदेव ने कहा, "जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदय हुआ है उन्होंने टैरिफ टेररिज्म का एक नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है. पूरी दुनिया के गरीब और विकासशील देशों को जिस तरीके से वह डरा और धमका रहे हैं, उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं."

ट्रंप टैरिफ टेररिज्म फैला रहे हैं- स्वामी रामदेव

स्वामी रामदेव ने कहा कि ट्रंप ना  डब्ल्यूएचओ की मान रहे हैं, ना यूएनओ को मान रहे हैं. वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ को अपने हिसाब से चला रहे हैं. अपने डॉलर की इतनी कीमत में बढ़ा दी हैं, जो दूसरे गरीब और विकासशील देश हैं उनकी करेंसी की कीमत इतनी घटा दी है, यह एक तरह का आर्थिक आतंकवाद है, यह टैरिफ टेररिज्म है. यह दुनिया को एक अलग दौर में लेकर जा रहे हैं.

हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना होगा- स्वामी रामदेव

योग गुरू ने कहा कि एक तरफ ट्रंप, दूसरी तरफ पुतिन, उधर से जिनपिंग और किम जोंग का तो कोई भरोसा ही नहीं है. उन्होंने कहा, "ऐसी तमाम परिस्थितियों में जो दुनिया में भयावह स्थिति बनी हुई है. ऐसे में भारत को शक्तिशाली बनाना होगा, विकसित बनाना होगा, नहीं तो पूरी दुनिया को एक माहविनाश की तरफ यह शक्तिशाली देश ले जाना चाहते हैं. इसलिए हम सब भारतीयों को एकजुट होकर के एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करके इन सारी विध्वंसक ताकतों को जवाब देना होगा.

हिंदू मंदिरों पर मजहबी हमले बेहद शर्मनाक- स्वामी रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमले का विरोध करते हुए कहा कि यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन में जिस तरह से सनातन धर्म को मजहबी आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया इस मजहबी आतंकवाद से त्रस्त है. वैश्विक नेताओं को इसका समाधान निकालना होगा. भारत को इस दिशा में पहला कदम उठाना होगा."

ये भी पढ़ें : 'अमेरिका-ब्रिटेन में भी सुरक्षित नहीं सनातन धर्म', US में मंदिर हमले पर बोले हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget