एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर रामदेव का निशाना, कहा- बेरोजगारी भारत माता के माथे पर कलंक

बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ा प्रश्न है. केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें उस दिशा में जितना काम करना चाहिए वो नहीं कर पा रही है.

नई दिल्ली: अब तक मोदी सरकार की नीतियों पर समर्थन जताते रहे योगगुरु बाबा रामदेव ने बेरोजगारी के मसले पर कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने बेरोजगारी को भारत माता के माथे का कलंक बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें इसे दूर करने में विफल रही है. रामदेव ने भोपाल में कहा, ''पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ा प्रश्न है. केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें उस दिशा में जितना काम करना चाहिए वो नहीं कर पा रही है. पतंजलि ने पिछले एक महीने में केवल सेल्स विभाग में 11,000 लोगों को नौकरियां दी है. आने वाले कुछ महीनों में उतने ही लोगों को और रोजगार दिया जाएगा. बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी ये भारत माता के माथे पर कलंक है. इनको मिटाना हमारा मकसद है.''

रामदेव पेट्रोल-डीजल की बढ़ती किमतों पर भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सरकार चाहे तो आज भी 35 से 40 रुपये पेट्रोल-डीजल मिल सकता है. लेकिन सरकारी खजाना न खाली हो जाए इसका डर रहता है.

आपको बता दें कि विपक्षी दल देशभर में बढ़ी बेरोजगारी को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. विपक्ष का दावा है कि मोदी सरकार बनने के बाद रोजगार घटे. इसकी बड़ी वजह नोटबंदी भी है. वहीं सरकार का दावा है कि नौकरियों में कोई कमी नहीं आई है.

सूचना: ABP न्यूज़ अपने प्राइम टाइम प्रसारण के दौरान सिग्नल में दिक्कतों को दूर कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों स्वराज्य पत्रिका को दिये गये इंटरव्यू में कहा था, "नौकरियों की कमी से ज्यादा, नौकरियों पर आंकड़े की कमी की समस्या है. हमारे विपक्षी स्वाभाविक रूप से इस अवसर का इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार तस्वीर बनाने और हमपर आरोप मढ़ने में कर रहे हैं. मैं हमारे विपक्षियों को नौकरी के मुद्दे पर हमपर आक्षेप लगाने का आरोप नहीं लगाता हूं, आखिरकार किसी के पास भी नौकरियों पर वास्तविक आंकड़ा मौजूद नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget