एक्सप्लोरर

फडणवीस बोले- अयोध्या संघर्ष हिन्दुओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए था

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक आंदोलन हुए."फडणवीस अयोध्या आंदोलन पर माधव भंडारी द्वारा लिखित एक किताब के विमोचन में शामिल हुए. माधव भंडारी ने कहा, "मैंने अपनी किताब में आंदोलन के बारे में सच्चाई सामने लाने की कोशिश की है."

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक चले अभियान का उद्देश्य हिन्दुओं को उनकी "हार वाली मानसिकता" से छुटकारा दिलाने में मदद करना था. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस अयोध्या आंदोलन पर प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष माधव भंडारी द्वारा लिखित एक किताब के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक हुए आंदोलन का मकसद हिन्दुओं को उनकी पराभूत (हार वाली) मानसिकता से दूर करना था." इस किताब का नाम ‘अयोध्या’ है और इस पुस्तक में प्रारंभिक काल (इतिहास का) भी जिक्र है. फडणवीस ने कहा कि यह पुस्तक अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन के संबंध में एक प्रमुख संदर्भ दस्तावेज होगी.

भंडारी ने पुस्तक लिखने की प्रेरणा का किया जिक्र

भंडारी ने पुस्तक लिखने की प्रेरणा का जिक्र करते हुए कहा, "इस मंदिर अभियान के बारे में कई गलत धारणाएं फैलायी गयी थीं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है. मैंने अपनी किताब में आंदोलन के बारे में सच्चाई सामने लाने की कोशिश की है." बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और इसे जल्द से जल्द पूरा भी कर लिया जाएगा.

पीएम मोदी ने किया था भूमि पूजन 

राम मंदिर को लेकर पूरे देश में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग राम मंदिर के निर्माण की बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का दौरा किया था और राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें :-

मुंबई एयरपोर्ट पर युगांडा की महिला गिरफ्तार, सैंडल में छुपा रखी थी ढाई करोड़ की हीरोइन

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget