एक्सप्लोरर

Raju Das On Mamata Banerjee: 'राम से इतनी नफरत...', कोलकाता रेप मर्डर केस में ममता बनर्जी के बयान पर भड़के महंत राजू दास

Raju Das Angry On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप मर्डर मामले में ममता बनर्जी कुछ ऐसा बोल गई, जिसे लेकर अब हंगामा खड़ा हो गया है.

Raju Das Angry On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप मर्डर मामले में सियासत गरमाई हुई है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए कहा 15 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जो भी हुआ उसके लिए यही दोनों दल जिम्मेदार हैं. 

यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी कुछ ऐसा बोल गई, जिसे लेकर अब हंगामा खड़ा हो गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि मेडिकल अस्पताल में जो भी कुछ हुआ है वह वाम और राम का कारनामा है. इसे लेकर बवाल मच गया है. भाजपा के अलावा अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने ममता बनर्जी से सवाल किया है कि आखिर उन्हें राम से इतनी नफरत क्यों है. 

छात्रों को दोष नहीं दूंगी- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा है कि छात्रों यहां डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल समस्याएं खड़ी कर रहे हैं. वीडियो देखेंगे तभी समझ में आएगा फर्जी वीडियो बनाना अपराध नहीं है. ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जितनी जानकारी मिली है उस हिसाब से मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी. वाम और राम एक होकर ये सब कर रहे हैं. यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए. 

राम का नाम बदनाम कर रही ममता बनर्जी

इस पूरे मामले पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी राम और वाम कहकर मुद्दे को भटकाने का काम कर रही है. राजू दास ने कहा कि देश में इतनी बड़ी घटना हो गई है पूरे डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी ममता बनर्जी न्याय नहीं दे रही हैं और न ही काम नहीं कर रही हैं, लेकिन राम और वाम की बात कर के पूरे विषय को ही भटका दिया है. 

अपना काम कीजिए और बिटिया को न्याय दिलाइये- राजू दास

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने सनातन को भी बदनाम करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार में भगवान राम का नाम खींचना सनातन का अपमान है. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी आप अपना काम कीजिए और उसे बिटिया को न्याय दिलाइए ना की राम जी को बदनाम कीजिए.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र और झारखंड में आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? इस सर्वे ने सभी को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget