एक्सप्लोरर

अयोध्या सुनवाई का दूसरा दिन: SC ने पूछा- क्या कभी ये विवाद उठा कि जीसस बेथलेहम में पैदा हुए थे या नहीं?

50 के दशक में विवादित स्थान पर सरकार के नियंत्रण से पहले उसे अपने पास बताने वाला निर्मोही अखाड़ा आज कोई सबूत नहीं दे पाया. कोर्ट ने निर्मोही के वकील को सबूत लाने के लिए समय देते हुए रामलला विराजमान के वकीलों को जिरह करने के लिए कहा.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दूसरे दिन आज रामलला विराजमान की तरफ से वरिष्ठ वकील के परासरन ने जिरह शुरू की. परासरन ने कहा, "भगवान राम के समय में लिखी गई बाल्मीकि रामायण में उनका जन्म अयोध्या में हुआ बताया गया है. जन्म का वास्तविक स्थान क्या था, इसको लेकर हजारों सालों के बाद सबूत नहीं दिए जा सकते. लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था है कि जहां अभी रामलला विराजमान हैं, वही उनका जन्म स्थान है. इस आस्था को महत्व दिया जाना चाहिए."

कोर्ट का दिलचस्प सवाल परासरण की इन दलीलों के बीच ही 5 जजों की बेंच के सदस्य जस्टिस एस ए बोबडे ने सवाल किया, "क्या कभी किसी और धार्मिक हस्ती के जन्म स्थान का मसला दुनिया की किसी कोर्ट में उठा है? क्या कभी इस बात पर बहस हुई कि जीसस क्राइस्ट का जन्म बेथलेहम में हुआ था या नहीं? परासरन ने कहा, "मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है. मैं ये पता करके आपको बताऊंगा?"

दस्तावेज नहीं दे पाया निर्मोही अखाड़ा 50 के दशक में विवादित स्थान पर सरकार के नियंत्रण से पहले उसे अपने पास बताने वाला निर्मोही अखाड़ा आज कोई सबूत नहीं दे पाया. कोर्ट ने अखाड़े के वकील से कहा, "आप मंदिर पर सदियों से अपना नियंत्रण होने की बात कह रहे हैं. सिविल विवाद के नियमों के मुताबिक आपको इसके लिए सबूत पेश करने चाहिए." निर्मोही के वकील सुशील जैन ने कहा, "1982 में एक डकैती हुई थी. जिसके चलते सारे दस्तावेज गायब हो गए हैं. हमें इन्हें जुटाने में समय लगेगा. कोर्ट ने निर्मोही के वकील को सबूत लाने के लिए समय देते हुए रामलला विराजमान के वकीलों को जिरह करने के लिए कहा.

परासरन से बैठकर दलीलें रखने का आग्रह रामलला विराजमान की तरफ से दलीलें रखने के लिए 92 साल के वरिष्ठ वकील के परासरन खड़े हुए. बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने पूर्व अटॉर्नी जनरल परासरन से कहा, "आप चाहें तो बैठकर अपनी बात रख सकते हैं." लेकिन परासरन में विनम्रता से इस आग्रह को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, "वकीलों के लिए तय नियम और अदालत की परंपराएं मुझे इसकी इजाजत नहीं देती हैं. मुझे उम्र की परवाह नहीं है. मैं खड़े होकर ही अपनी बात रखना चाहता हूं. आज करीब 2 घंटे तक परासरन ने मंदिर पर हिंदुओं के दावे को सही बताते हुए दलीलें रखीं. कल भी उनकी जिरह जारी रहेगी.

जाधव केस को ICJ पहुंचाने से लेकर बॉलीवुड को इंडस्ट्री घोषित करने तक....ये हैं सुषमा स्वराज के बड़े काम

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget