एक्सप्लोरर

नोएडा एक्सिस बैंक घोटाला: ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

नई दिल्ली: एक्सिस बैंक के नोएडा सेक्टर 51 में हुए घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बैंक में 40 बोगस कंपनियों के खातों का खुलासा हुआ था. आगे की जांच में यहां काले धन को सफेद करने के बड़े रैकेट का पता चला है, जिसके पीछे कई सफेदपोश लोगों के होने का शक जताया जा रहा है.

नोएडा के सेक्टर 51 स्थित एक्सिस बैंक की जांच के दौरान हो रहे है बडे खुलासे जांच एजेसियो को अब तक इन खातों के जरिए जो सुराग हाथ लगे हैं उनके मुताबिक नोट बंदी के बाद लगभग 800 करोड़ रुपये के सोने को खरीदा और बेचा गया मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

नोएडा सेक्टर 51 में एक्सिस बैंक की शाखा में 40 बोगस कंपनियों के खाते खोल गए थे. शुरूआती जांच में आयकर अधिकारियों को पता चला कि उन खातों में 80 से 100 करोड़ रुपए जमा कराए गए और ये रकम RTGS के जरिए जिन खातों में भेजी गई वो कई बड़े ज्वैलर्स के थे. नोटबंदी के बाद इन ज्वैलर्स ने करीब 800 करोड़ रुपए के सोने की खऱीद फरोख्त की थी.

सूत्रो के मुताबिक आयकर विभाग ने जब इन ज्वैलरों से सोना खरीदने वालों की सूची मांगी और आरंभिक जांच की तो शक और गहरा गया क्योंकि इस सूची में दिखाया तो गया था कि सोना तीन कंपनियो ने खरीदा गया है लेकिन ज्वैलर से तीन कंपनियों के नाम पर एक ही आदमी ने सोना रिसीव किया है. जांच एजेसियों को शक है कि ये सारा धन काले को सफेद किया गया हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जो बोगस कंपनियां खोली गईं, उनमें से कई के पते फर्जी थे या फिर उन पतों पर कोई नहीं मिला. जिस एक कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर नंदू नाम के शख्स का पता चला है वो साफ- साफ कह रहा है कि ये न तो उसके खाते थे न ही वो कंपनी का डायरेक्टर है. वो इसके लिए केस भी दर्ज करा चुका है और उसी केस के आधार पर ईडी ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ईडी इस बात की जांच कर रहा है कि वो कौन शख्स है जो पर्दे के पीछे रह कर काले धन की बिसात पर अपनी चाले चल रहा है और उसके इस खेल में कौन से बैंक कर्मी और ज्वैलर शामिल हैं और सबसे बड़ी बात ये कि ये काला धन आखिर है किसका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget