एक्सप्लोरर

'...जहां भी जाते हैं उनका रॉकस्टार जैसा स्वागत होता है', पीएम मोदी की तारीफ में बोले आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री

Australia PM Anthony Albanese: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधन किया. इस दौरान एंथनी अल्बनीज ने उनका भव्य स्वागत किया. 

Australia PM Anthony Albanese: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार 23 मई को अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. इसके साथ ही अल्बनीज ने प्रधानमंत्री की तुलना अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से करते हुए कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं उनका ‘रॉकस्टार जैसा स्वागत’ होता है.

अल्बनीज ने शहर के  सबसे बड़े इनडोर स्टेडियम में से एक कुडोस बैंक एरिना में 21,000 लोगों की भीड़ के सामने मोदी का स्वागत किया. इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहतर सहयोग की हिमायत की. पीएम मोदी जब दर्शकों को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो अल्बनीज ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, उनका रॉकस्टार की तरह स्वागत होता है.

प्रधानमंत्री मोदी हैं बॉस

अल्बनीज ने कार्यक्रम में कहा, "आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था और उनका भी ऐसा स्वागत नहीं हुआ था जैसा प्रधानमंत्री मोदी का हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं." उन्होंने मोदी को ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भावना लाने के लिए धन्यवाद दिया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर अल्बनीज ने कहा कि वह व्यापार और शिक्षा सहित दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय छात्र एक-दूसरे के देशों में रह रहे हैं और पढ़ रहे हैं और उन अनुभवों को अपने अपने देशों में ले जा रहे हैं.

अनफॉरगेटेबल पलों से भरी थी यात्रा

अल्बनीज ने कहा कि उन्होंने जब इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री के रूप में भारत का दौरा किया तो उन्हें 28 साल की उम्र में की गई भारत की अपनी पिछली यात्राओं की याद आ गई. उन्होंने कहा कि यह अनफॉरगेटेबल पलों से भरी एक यात्रा थी. अल्बनीज ने कहा कि गुजरात में होली मनाना, नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करना और चौथे टेस्ट के पहले दिन अहमदाबाद में अविश्वसनीय रूप से विशाल स्टेडियम का चक्कर लगाना एक अद्भुत अनुभव रहा. 

अल्बनीज ने कहा 1991 में जब मैंने पांच सप्ताह के लिए भारत का भ्रमण किया था, तो वह गर्मजोशी महसूस की थी. उन्होंने कहा कि अगर आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और वीडियो बस से यात्रा करें. अल्बनीज और मोदी ने मंगलवार को ‘सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशंस’ के लिए उद्घाटन सलाहकार बोर्ड की घोषणा की. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इस साल की शुरुआत में इस केंद्र को स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP हमलावर, पांच प्वाइंट्स में समझें क्या है आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget