एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कश्मीरी छात्रों से मारपीट, उमर अब्दुल्लाह ने कहा- हमें उम्मीद थी पीएम मोदी कुछ बोलेंगे

यवतमाल में हुई घटना पर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हुआ है और यवतमाल थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. रात में करीब दस बजे वाघापुर रोड पर किराये के मकान के बाहर छात्रों पर हमला हुआ.

मुंबई: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों से मारपीट की एक नई घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के यवतमाल में शिवसेना की युवा इकाई, युवा सेना के सदस्यों ने एक कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों पर हमला किया और उन्हें धमकी दी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हमला बुधवार की रात हुआ. छात्रों को धमकी भी दी गयी. वहीं, इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी पर प्रहार किया है.

उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस मसले पर प्रधानमंत्री कुछ कहेंगे. अब्दुल्लाह ने कहा कि कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कश्मीरी छात्रों के बारे में कुछ नहीं कहा गया. यवतमाल में हुई घटना पर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हुआ है और यवतमाल थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. रात में करीब दस बजे वाघापुर रोड पर किराये के मकान के बाहर छात्रों पर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि छात्र दयाभाई पटेल फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के थे.

यवतमाल के एसपी एम राजकुमार ने बताया कि युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने लोहारा थाना अंतर्गत वैभव नगर में रहने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों पर हमला किया और उन्हें धमकी दी. राजकुमार ने बताया, ‘‘खाना खाने के बाद जब कश्मीरी छात्र वापस लौट रहे थे तभी युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और थप्पड़ मारे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. पीड़ितों ने गुरुवार को लोहारा थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है. ’’

एक पीड़ित छात्र ने कहा, ‘‘हमसे कहा गया कि यहां रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा. बुधवार शाम जब हम बाजार से लौट रहे थे तो उन्होंने थप्पड़ मारे और हमसे बदसलूकी की.’’ छात्र ने कहा कि "हमलावरों ने हमसे कमरे खाली कर चार दिनों के भीतर कश्मीर लौट जाने को कहा. हमे चेतावनी दी गई कि यदि इस दौरान हम वापस नहीं गये तो वे हमें मार डालेंगे." छात्र ने कहा कि कालोनी के कुछ सदस्यों ने हस्तक्षेप कर हमें बचाया. घटना पर बयान के बारे में पूछे जाने पर युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा पुलवामा आतंकी हमले पर देश भर में आक्रोश है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि यवतमाल में मारपीट की घटना की वह जांच करवाएंगे और सच सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. उन्होंने भारतीयों के बीच एकता का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली का अनोखा पार्क: 'कचरे' से बना दिए दुनिया भर में मशहूर 7 अजूबे मेरठ: फाइनेंस कंपनी से पांच करोड़ का सोना लूटा, बाइक नहीं स्टार्ट हुई तो पैदल ही भागा लुटेरा देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget