एक्सप्लोरर

G-20 की बैठक में मोदी- शी जिनपिंग की नहीं होगी मुलाकात- चीनी मीडिया

नई दिल्ली: भारत और चीन में तनातनी के बीच चीन की मीडिया के हवाले से खबर है कि जर्मनी के हैंबर्ग में जी-20 सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की उम्मीदें कम हैं. चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मौजूदा वक़्त को द्विपक्षिय मुलाकात के लिए सही मौका करार नहीं दिया है.

चीन के विदेश मंत्रालय के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने भी भारत का रुख स्पष्ट किया है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने कहा कि भारत ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए नहीं कहा था. इसलिए बातचीत के लिए खुशगवार माहौल की बात बेमानी है.

आपको बता दें कि भारत और चीन में इस वक़्त बीते 19 दिन से भूटान की सीमार पर सिक्कम के डोकलाम इलाके को लेकर खींचतान चल रही है. दरअसल, डोकलाम भारत का हिस्सा है, लेकिन चीन हठधर्मिता से इसे अपना बताकर वहां सड़क निर्माण कर रहा है.

दूसरी ओर चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत को चुनौती दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो चीन अपने नागरिकों को भारत नहीं जाने को कह सकता है. चीन ने अपनी कंपनियों को भारत में निवेश कम करने को भी कहा है.

चीन का कहना है कि भारत दुनिया को ये कह कर गुमराह कर रहा है कि चीन सिक्किम के पास सड़क बना रहा है. भारत अंतर्राष्ट्रीय नियमों को तोड़कर दूसरे देश की हद में अपने सैनिक भेज रहा है. भारत 1954 के पंचशील समझौते का उल्लंघन कर रहा है. अगर भारत शांति चाहता है तो वो डोंगलांग से अपनी सेना हटाए.

भारत पर चीन के विदेश मंत्रालय का ये बयान बता रहा है कि दोनों देशों के बीच ताजा विवाद कम होने की बजाए लगातार बढ़ रहा है. चीन का कहना है कि भारत के उकसावे से चीन की जनता भी गुस्से में है. भारतीय जवानों को शराफत के साथ सिक्किम सेक्टर के डोंगलांग से पीछे हट जाना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें वहां से खदेड़ दिया जाएगा.

विवाद क्या है?

विवाद शुरू हुआ जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में चीन ने सड़क बनानी शुरू की. इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है. भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है. चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है. भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया. जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है. अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget