एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव में बीजेपी का समर्थन करेंगे रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना को बीजेपी के साथ कलह नहीं करनी चाहिए और दोनों पार्टियों को भविष्य में चुनाव साथ में लड़ना चाहिए.

ठाणे: बीजेपी की सहयोगी दल रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने कहा है कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन करेगी. आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने शिव सेना को भी सलाह दी है कि वह बीजेपी से कलह नहीं करे. इसके अलावा अठावले ने फेरीवालों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मनसे की आलोचना की है. उन्होंने बताया, ' हम सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी को ज्यादा संख्या में सीटें मिलें और आने वाले चुनावों में वोटों का प्रतिशत भी बढ़े.' अठावले मीरा रोड में कल रात एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना को बीजेपी के साथ कलह नहीं करनी चाहिए और दोनों पार्टियों को भविष्य में चुनाव साथ में लड़ना चाहिए. अठावले ने गैरकानूनी फेरीवालों को ठाणे जिले के कुछ हिस्सों से जबर्दस्ती हटाने के लिए राज ठाकरे की पार्टी मनसे की आलोचना की है. उन्होंने कहा, ' फेरीवालों पर हमले करने के बजाय मनसे कार्यकर्ताओं को सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़ना चाहिए.' उन्होंने कहा कि गैरकानूनी फेरीवालों के मुद्दे का निपटारा पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा सकता है. दलित नेता ने कहा कि फेरीवालों की रक्षा करने के लिए आरपीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग फेरीवालों से सामान खरीदते हैं और सरकार को इनके लिए कोई नीति बनानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget