एक्सप्लोरर

शरद पवार बोले- पाकिस्तान में मिला था बहुत प्यार, पड़ोसी देश को मुद्दा बनाकर पैदा किया जा रहा है डर

शरद पवार ने कहा कि मैंने देखा कि पाकिस्तान में जो प्यार मिला वो कहीं नहीं मिला. वहां के राजनेता और आर्मी के लोगों को छोड़कर बाकी जनता के मन में प्यार है, नफरत नहीं. पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं.

नई दिल्ली: कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान भारत को हर दिन युद्ध की धमकी दे रहा है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं. शरद पवार ने कहा है कि जो प्यार उन्हें पाकिस्तान में मिला है, वैसा कहीं नहीं मिला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुद्दा बनाकर लोगों के दिलों में डर पैदा किया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शरद पवार ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. पवार ने कहा, ‘’फैसला स्थानीय कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर करना चाहिए था, अंधेरे में रख कर नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में बीजेपी ने इस मुद्दे को ऐसे उठाया जैसे कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा था भारत का नहीं.’’ पवार ने सवाल किया कि सरकार ने जो कश्मीर में किया, वह पूर्वी भारत के राज्यों में क्यों नहीं किया?’’

पाकिस्तान की जनता के मन में प्यार है- पवार

राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने आतंकवाद को नहीं रोका तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता

शरद पवार ने आगे कहा, ‘’देश में सांप्रदायिकता का माहौल बनाया जा रहा. पाकिस्तान का मुद्दा उठाया जा रहा है और लोगों के मन में डर पैदा किया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं पाकिस्तान गया हूं. क्रिकेट के सिलसिले में जाना होता रहा है. मैंने देखा कि पाकिस्तान में जो प्यार मिला वो कहीं नहीं मिला. वहां के राजनेता और आर्मी के लोगों को छोड़कर बाकी जनता के मन में प्यार है, नफरत नहीं.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं.

पवार ने आगे कहा, ‘’पकिस्तान के लोगों की स्थिति खराब है. ये चित्र पेश किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी कर रहे हैं. पाकिस्तान के लोगों में मेहमान नवाजी कूट-कूट कर भरी है. मैं ये अनुभव कर चुका हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुस्लिमों के मन में डर पैदा करने का काम हो रहा है. इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी.’’

मॉब लिंचिंग की घटना पहले कभी सुनाई नहीं देती थी- पवार

इस दौरान शरद पवार ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) के मुद्दे पर कहा कि पहले इस तरह की घटना सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं. अगर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है, तो भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना जरूरी है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ समाज के कुछ वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.’’ उन्होंने लोगों से पूछा क्या पहले कभी ‘‘मॉब लिंचिंग’’ शब्द को सुना गया था. ‘‘लेकिन अब इस शब्द को हम अक्सर सुन सकते हैं.’’

RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले, दुनिया के नक्शे से जल्द गायब हो जाएगा पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget