एक्सप्लोरर

BJP चुनाव समिति की हुई बैठक, हरियाणा-महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा, आज आ सकती है लिस्ट

पीएम मोदी और शाह ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों राज्यों से आने वाले केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों और नेताओं के साथ कई घंटे तक विचार-विमर्श किया गया. महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने को लेकर रविवार को बैठक की. सूत्रों ने संकेत दिया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौते की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी. हरियाणा की पहली लिस्ट आज आ सकती है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों राज्यों से आने वाले केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों और नेताओं के साथ कई घंटे तक विचार-विमर्श किया गया. सूत्रों ने बताया कि मोदी को अमेरिका की उनकी 'सफल' यात्रा के लिए सम्मानित किया गया.

प्रधानमंत्री शनिवार रात अमेरिका की अपनी यात्रा से दिल्ली लौट आए थे. मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा और 'हाउडी मोदी' सहित कई कार्यक्रमों को संबोधित किया. महाराष्ट्र में शिवसेना और कुछ अन्य छोटे सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे की घोषणा में देरी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक नेता ने कहा कि घोषणा मंगलवार को की जा सकती है. उन्होंने कहा कि शिवसेना 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में लगभग 120-125 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर सकती है.

महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर है. मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडनवीस जो क्रमश: हरियाणा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं, वे चुनावों में बीजेपी का चेहरा बने हुए हैं. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा समाप्त करने के केंद्र के निर्णय को जनता का समर्थन और मोदी की लोकप्रियता के बल पर पार्टी को सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद है.

सूत्रों ने कहा कि हरियाणा में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और हाल में बीजेपी में शामिल होने वाली महिला पहलवान बबीता फोगट के चुनाव में पार्टी द्वारा मैदान में उतारे जाने की संभावना है. खट्टर के करनाल से चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जहां से उन्होंने 2014 में जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें-

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में शामिल हुए तेज बहादुर यादव, CM मनोहर खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget