एक्सप्लोरर

Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में होगा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, जानें सभी डिटेल

Assembly Election 2024: चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार जम्मू कश्मीर में सीटें बढ़ाई गई हैं.

Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सीटें बढ़ाकर 90 कर दी गई है, यहां तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. वहीं हरियाणा की 90 सीटों पर एक चरण में ही 1 अक्टूबर 2024 को वोटिंग कराई जाएगी. दोनों राज्यों के चुनाव का रिजल्ट 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

जम्मू कश्मीर में बढ़ाए गए सीट

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू में अब 43 और कश्मीर में 47 सीटें होंगी, जबकि लद्दाख में विधानसभा नहीं है. जम्मू रीजन में सांबा, कठुआ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में एक-एक सीट बढ़ाई गई है. कश्मीर रीजन के कुपवाड़ा में एक सीट बढ़ाई गई है. चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं, जिसमें 20 लाख से ज्यादा युवा हैं. जम्मू कश्मीर में 20 अगस्त 2024 को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

जम्मू कश्मीर में नोमिनेशन की अंतिम तारीख

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं, जिसमें 20 लाख से ज्यादा युवा हैं. जम्मू कश्मीर में 20 अगस्त 2024 को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग को लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2024 है. नोमिनेशन के स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 28 अगस्त और नाम वापसी की तारीख 30 अगस्त है. इसके बाद 18 सितंबर 2024 में 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. 

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण की 26 सीटों पर 25 सितंबर को वोटिंग होनी है. दूसरे फेज के लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 5 सितंबर है. स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 6 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2024 है.

यहां तीसरे चरण के चुनाव के लिए नोमिनेश की अंतिम तारीख 12 सितंबर है. स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 13 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की लास्ट डेट 17 सितंबर 2024 है. तीसरे चरण में यहां की 40 सीटों पर वोटिंग होनी है.

हरियाणा में नोमिनेशन समेत पूरी जानकारी

हरियाण का सभी सीटों पर एक चरण में चुनाव होंगे. यहां विधानसभा चुनाव के लिए नोमिनेशन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2024 है. स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 13 सितंबर और कैंडिडेट के नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 सितंबर है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में दो करोड़ से अधिक मतदाता है और राज्य की कुल 90 में से 73 सीटों सामान्य हैं. यहां 27 अगस्त 20245 को वोटर लिस्ट जारी किए जाएंगे. इलेक्शन कमीशन में अनुसार हरियाणा में 20 हजार 269 पोलिंग स्टेशन और 150 से अधिक मॉडल पोलिंग बूथ होंगे.

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir News: जम्मू में चुन-चुन कर होगा आतंकियों का खात्मा, 8 जिलों के लिए बनी 19 स्पेशल काउंटर-टेरर यूनिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget