एक्सप्लोरर

असम NRC विवाद: कहां जाएंगे 40 लाख लोग?

असम के पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में सीएम बिप्लब देब का मानना है कि यहां सब ठीक है लेकिन सरकार में शामिल आईपीएफटी चाहती है कि यहां भी नागरिकता की पहचान की जाए.

नई दिल्ली: क्या मुसलमानों की वजह से देश की आबादी बढ़ रही है. ये सवाल आज बीजेपी के एक सांसद ने उठाया है. देश में चालीस लाख लोगों का मुद्दा गर्म है. बीजेपी जिसे घुसपैठिया कह रही है ममता बनर्जी उसे वोटर बता रही है. सवाल ये है कि वो 40 लाख लोग कहां जाएंगे जिनका नाम असम की नागरिकता की लिस्ट में नहीं है.

रजिस्टर में नाम न पाने वाले 40 लाख लोग वोटर- ममता

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे देश में बढ़ती मुस्लिम आबादी के लिए घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तो उन 40 लाख लोगों को वोटर बता रही हैं जिनका नाम नागरिक रजिस्टर में नहीं है.

ममता के इस बयान पर बीजेपी सांसद परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘’2019 का पहला रुझान आ गया है. विपक्ष 40 लाख वोटों से पीछे चल रहा है.’’ सोशल मीडिया और सड़क जुबानी जंग हो रही है तो उधर संसद में भी इस मुद्दे पर हंगामा थम नहीं रहा.

असम NRC: एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए ममता के MP-MLA, TMC बोली- ‘ये सुपर इमरजेंसी’

कोलकाता में बीजेपी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करके विरोध जताया है. ममता नागरिकता के मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति में जुटी हैं. आज पार्टी ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल असम भेजा था लेकिन एयरपोर्ट पर सिलचर में सबको रोक लिया गया.

चालीस लाख लोग रहेंगे कहां?

देश में कोई दोहरी नागरिकता का प्रवाधान नहीं है. यानी जो असम में भारत का नागरिक नहीं कहलाएगा वो देश के किसी भी कोने में भारत का नागरिक होने का दर्जा नहीं पाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि चालीस लाख लोग रहेंगे कहां?

त्रिपुरा में भी नागरिकता का मुद्दा गर्म 

असम के पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में भी नागरिकता का मुद्दा गर्म हो गया है. सीएम बिप्लब देब का मानना है कि यहां सब ठीक है लेकिन सरकार में शामिल आईपीएफटी चाहती है कि यहां भी नागरिकता की पहचान की जाए. त्रिपुरा की आबादी 2011 में 36 लाख थी. इस वक्त आबादी करीब 42 लाख से ज्यादा हो चुकी है. और ऐसा नहीं है कि यहां से घुसपैठ की खबरें नहीं आती. बताया जाता है कि 1971 की लड़ाई के बाद बड़े पैमाने पर लोग त्रिपुरा में आकर बसे थे. इसके बाद भी आना जारी रहा.

क्या है एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट?

असम में सोमवार को नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन की दूसरी ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया. जिसके मुताबिक कुल तीन करोड़ 29 लाख आवेदन में से दो करोड़ नवासी लाख लोगों को नागरिकता के योग्य पाया गया है, वहीं करीब चालीस लाख लोगों के नाम इससे बाहर रखे गए हैं. एनआरसी का पहला मसौदा 1 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 1.9 करोड़ लोगों के नाम थे. दूसरे ड्राफ्ट में पहली लिस्ट से भी काफी नाम हटाए गए हैं.

नए ड्राफ्ट में असम में बसे सभी भारतीय नागरिकों के नाम पते और फोटो हैं. इस ड्राफ्ट से असम में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बारे में जानकारी मिल सकेगी. असम के असली नागरिकों की पहचान के लिए 24 मार्च 1971 की समय सीमा मानी गई है यानी इससे पहले से रहने वाले लोगों को भारतीय नागरिक माना गया है. यह भी पढ़ें- इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबे मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget