By: ABP News Bureau | Updated at : 07 Jul 2017 09:15 AM (IST)
गुवाहाटी: असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 19 हो गयी जबकि 15 जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं. एक सरकारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि राज्य सरकार ने 128 राहत शिविर बनाए हैं. मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनेवाल ने स्थिति की समीक्षा की.
रिलीज में बताया गया है कि लखीमपुर जिले का एक लड़का शंकर डालुई (10) की आज उसके घर के नजदीक डूबने के कारण मौत हो गयी. इसके साथ ही बाढ़ में मरने वालों की संख्या 19 हो गयी.
इसमें बताया गया है कि ब्रहमपुत्र, दिखो धनसिरी, जिया भरली, बेकी और कुशीयार नदियां उफान पर है जिसके कारण 47 राजस्व सकर्लि और 857 राजस्व गांव प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण राज्य में 16,000 हेक्टेयर से अधिक इलाके में फसल को नुकसान पहुंचा है.
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल