एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: असम के मतदान केंद्र में अचानक गिर पड़ा AIUDF का पोलिंग एजेंट, गई जान, ये है मामला

Polling Agent Died In Assam: असम के हैलाकांडी में दूसरे चरण के मतदान के दौरान AIUDF के पोलिंग एजेंट फारूक अहमद की मतदान केंद्र में ही मौत हो गई. घटना की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है और जांच जारी है.

AIUDF Polling Agent Died: देशभर में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (26 अप्रैल) को दूसरे चरण का मतदान हुआ. वोटिंग के बीच असम से दुखद खबर आई कि वहां एक मतदान केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंट की मौत हो गई है. अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असम के हैलाकांडी में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पोलिंग एजेंट फारूक अहमद की मौत हुई है. मामले में चुनाव आयोग को भी रिपोर्ट भेजी गई है.

घटना असम-मिजोरम सीमा पर स्थित गोलाशेरा प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर हुई. अहमद ड्यूटी कर रहे थे और तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. वह अचेत हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार, मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक होने का संदेह है. हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी.

मृतक शख्स के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी की है और शव को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. फारूक अहमद के साथ मतदान केंद्र के अंदर मौजूद अन्य पोलिंग एजेंट और चुनाव कर्मियों से भी पूछताछ होगी. मतदान केंद्र के अंदर जो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनके फुटेज भी संरक्षित किए गए हैं ताकि जरूरत पर जांच में इस्तेमाल हो सकें. परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति के बारे में शिकायत नहीं की है.

असम में पांच लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव 

आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम में भी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. हालांकि, वहां वोटिंग के लिए लोगों का उत्साह बहुत अच्छा देखने को मिला. वहां 71.1 फीसदी वोटिंग हुई है. असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रही हैं.

ये भी पढ़ें :Lok Sabha Election 2024: 'मणिपुर में लोकतंत्र हुआ हाईजैक, सुरक्षाबल के सामने जबरन NDA को डालवाए जा रहे वोट', कांग्रेस का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget