एक्सप्लोरर

असम मॉब लिंचिंग मामले में 62 लोग गिरफ्तार, सरकार ने अंधविश्वास के खिलाफ शुरु किया अभियान

असम में शुक्रवार को कार्बी आंगलोंग के पंजूरी में निलोत्पल दास (29) और उनके दोस्त अभिजीत नाथ (30) को गाड़ी से खींचकर गांववालों के एक समूह ने बच्चा चुराने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दो लोगों को पीट-पीटकर मार डालने और सोशल मीडिया पर अफवाहें और नफरत फैलाने को लेकर अब तक 62 लोग गिरफ्तार किये गये हैं. शुक्रवार को कार्बी आंगलोंग के पंजूरी में निलोत्पल दास (29) और उनके दोस्त अभिजीत नाथ (30) को गाड़ी से खींचकर गांववालों के एक समूह ने बच्चा चुराने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना की रिकार्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस घटना को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही इस मामले में अब तक 26 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. उनके अलावा इस हत्या के सिलसिले में सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने को लेकर भी 13 लोग गिरफ्तार किए गये हैं. असम के एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें नहीं फैलाने को कहा है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं. इस बीच, असम सरकार ने अंधविश्वास और अफवाहों से होने वाली ऐसी घटनाओं को देखते हुए सभी विकास मंडलों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थानीय निकायों, महिला संगठनों और मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर सभी स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम ‘संस्कार’ चलाने के तौर तरीके तैयार करने को कहा है. उन्होंने कहा , ‘‘असम को उसके विशिष्ट सत्कार के लिए पूरे भारत में पहचाना जाता है और देशभर से आने वाले लोग राज्य में जहां भी जाएं तो उन्हें मैत्रीपूर्ण माहौल मिलना चाहिए. ’’

इस बीच आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की. आज निलोत्पल के माता-पिता गोपाल चंद्र दास और राधिका दास ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. साथ ही उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देने की भी अपील की.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: 10 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता, 1000 करोड़ से ज्यादा का चंदा लेकिन कोषाध्यक्ष 'लापता'

AIIMS में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत स्थिर, देशभर में मांगी जा रही हैं दुआएं

LG दफ्तर में तीसरे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, बोले- संघर्ष करते रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget