एक्सप्लोरर

हरियाणा: पूर्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने इसलिए अख्तियार किए हैं बागी तेवर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी जिन युवा नेताओं पर भरोसा करते थे उनमें से अशोक तंवर एक थे. हालांकि अब अशोक तंवर को कांग्रेस में किनारे कर दिया गया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: सितंबर महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांगों के सामने झुकते हुए अशोक तंवर को अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पिछले 5 साल से राज्य कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल रहे अशोक तंवर के लिए पार्टी का यह कदम किसी बड़े झटके से कम नहीं था. छात्र राजनीति से इस पद पर पहुंचने वाले अशोक तंवर अब बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं और पार्टी के दिग्गज नेताओं पर जमकर हमला बोल रहे हैं.

स्टूडेंट पॉलिटिक्स में एक्टिव थे

अशोक तंवर का जन्म फरवरी 1976 को हरियाणा के झझ्झर जिले में हुआ. देश की सबसे नामी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से अशोक तंवर ने पीएचडी की डिग्री पूरी की. जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. 1999 में अशोक तंवर एनएसयूआई के जनरल सेक्रेटरी चुने गए. इसके बाद अशोक तंवर एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने.

अशोक तंवर ने अपना पहला चुनाव साल 2009 में लड़ा था. सिरसा से लोकसभा टिकट मिलने के बाद अशोक तंवर पहली बार संसद पहुंचे. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी ने राज्य अध्यक्ष बना दिया. अशोक तंवर को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और उनके उपाध्यक्ष बनने के बाद ही अशोक तंवर को यह पद मिला था.

इसलिए गंवाना पड़ा अध्यक्ष पद

हालांकि 2014 में राज्य कांग्रेस की कमान मिलने के बाद से ही अशोक तंवर की मुश्किलें शुरू हो गई. अशोक तंवर की अगुवाई में कांग्रेस राज्य की 10 में से सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. इतना ही नहीं तंवर खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाए. अशोक तंवर को इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी बड़ा झटका लगा. उस वक्त की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई और सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई.

Hooda

विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद से अशोक तंवर को पार्टी की गुटबाजी का सामना करना पड़ा. अध्यक्ष पद गंवाने के बाद अशोक तंवर ने खुद बताया है. 5 साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें कभी भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सहयोग नहीं मिला. लोकसभा चुनाव में भी अशोक तंवर की अगुवाई में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा और राज्य की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. लोकसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद हुड्डा ने पार्टी हाईकमान पर अशोक तंवर को हटाने का दवाब बनाया और आखिरकार उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली.

अध्यक्ष पद की कमान जाने के बाद से अशोक तंवर चुनाव से जुड़ी हुई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में अशोक तंवर के रवैये से साफ हो गया है कि पार्टी की गुटबाजी राज्य में अभी खत्म नहीं होने वाली है.

हरियाणा: परिवार को एकजुट करने में नाकामयाब रहे अभय चौटाला का सबसे मुश्किल इम्तिहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget